सिंघाड़े के आटे से तैयार करें स्वाद से भरपूर ये डिशेज

Singhara Atta Recipe Ideas: व्रत के दिनों में अक्सर समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए जो स्वादिष्ट भी हो और जल्दी तैयार भी हो जाए. ऐसे में आप सिंघाड़े के आटे का इस्तेमाल करके रेसीपीज बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं आप सिंघाड़े के आटे से क्या-क्या बना सकते हैं?

By Sweta Vaidya | March 19, 2026 9:36 AM

Singhara Atta Recipe Ideas: व्रत के दिनों में खाने-पीने का खास ध्यान रखा जाता है. व्रत में लोग फलाहार का सेवन करते हैं. ऐसे में सिंघाड़े का आटा बहुत काम आता है. सिंघाड़े के आटे से आप टेस्टी रेसिपी तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं सिंघाड़े के आटे से बनी ये 4 रेसिपी. सिंघाड़े के आटे से बनी इन डिशेज को आप घर में आसानी से बना सकते हैं. 

सिंघाड़े के आटे का हलवा

आप मीठा खाना चाहते हैं तो सिंघाड़े के आटे का हलवा बना सकते हैं. सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाना भी आसान है. घी में आटा को आचे से भूनें जबतक इसका रंग गहरा न हो जाए और अच्छी खुशबू न आने लगे. अब इसमें आप पानी, इलायची पाउडर और चीनी डालकर पका लें. जब ये गाढ़ा हो जाए तब आप इसे निकाल लें. आप चाहें तो ऊपर से ड्राई फ्रूट को डाल सकते हैं. 

सिंघाड़े के आटे की टिक्की

सिंघाड़े के आटे से आलू टिक्की भी बनाई जा सकती है. सिंघाड़े के आटे में आप उबले हुए आलू को मैश करके डाल दें. इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, कुटी हुई मूंगफली और सेंधा नमक को डाल दें. मिश्रण से छोटे हिस्से लेकर गोल करके चिपटा कर लें. अब आप तवे पर डालकर शैलो फ्राई कर लें. 

सिंघाड़े के आटे का चीला

आप सिंघाड़े के आटे से चीला बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप एक बर्तन में आटा को लें. इसमें आप कद्दूकस किया हुआ आलू भी डाल सकते हैं. सेंधा नमक और हरी मिर्च को डाल दें. तवे पर घी डालकर आप चीला को सेंक लें. इसे आप व्रत में बनाई जाने वाली चटनी के साथ सर्व करें. 

सिंघाड़े के आटे की पूरी

सिंघाड़े के आटे से बनी पूरी को भी आप ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए उबले हुए आलू, सेंधा नमक को सिंघाड़े के आटे के साथ मिलाकर गूंथ लें. फिर छोटी-छोटी पूरियां बेलकर घी या तेल में तल लें. इसे आप व्रत वाले आलू की सब्जी के साथ खा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Makai Pyaz Ka Chilla: ठंड में बनाना है जल्दी ब्रेकफास्ट, ट्राई करें स्वादिष्ट मकई प्याज का चीला

यह भी पढ़ें: Suji Masala Puri: ट्रैवल में जाना हो या नाश्ते में कुछ स्पेशल सर्व करना हो, बनाएं सूजी मसाला पूरी, फॉलो करें आसान विधि