ईद 2026 मेहंदी डिजाइन: सादगी में झलकेगी खूबसूरती, ट्राई करें ये आसान और स्टाइलिश पैटर्न

इस ईद पर अपनाएं सिंपल और मिनिमल मेहंदी डिजाइन, जो कम समय में बनें और आपके हाथों को दें स्टाइलिश व एलिगेंट लुक.

By Pratishtha Pawar | March 19, 2026 7:10 PM

Simple Minimal Mehndi Designs for Eid: ईद खुशियों और नई शुरुआत का त्योहार है, और इस दिन सजना-संवरना हर किसी को पसंद होता है. मेहंदी लगाना भी इस खुशी का अहम हिस्सा है. इस बार भारी और जटिल डिजाइनों की बजाय हल्के और सिंपल मिनिमल मेहंदी डिजाइन्स ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं. ये डिजाइन बनाने में आसान होते हैं और हाथों को साफ-सुथरा, मॉडर्न और खूबसूरत लुक देते हैं. यही वजह है कि आजकल कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर कामकाजी महिलाओं तक, हर कोई इन्हें अपनाना पसंद कर रहा है.

ईद 2026 पर लगाएं ये मिनिमल मेहंदी डिजाइन – देखें फोटोज (Simple Minimal Mehndi Designs for Eid)

1. फिंगर टिप मिनिमल डिजाइन

फिंगर टिप डिजाइन

इस डिजाइन में सिर्फ उंगलियों पर छोटे-छोटे पैटर्न बनाए जाते हैं. इसमें डॉट्स, लाइन्स और छोटे फूल शामिल होते हैं. यह सिंपल होने के साथ बहुत स्टाइलिश लगती है.

2. मंडला आर्ट डिजाइन

मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन

हाथ के बीच में छोटा सा गोल मंडला बनाकर उसे हल्के पैटर्न से सजाया जाता है. यह डिजाइन जल्दी बन जाता है और बहुत क्लासी दिखती है.

3. बेल (Vine) स्टाइल डिजाइन

बेल (vine) स्टाइल मेहंदी डिजाइन

हाथों पर पतली बेल या पत्तियों की डिजाइन बनाकर एक नैचुरल लुक दिया जाता है. यह डिजाइन खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो हल्का और आकर्षक लुक चाहते हैं.

4. ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी

ज्वेलरी डिजाइन मेहंदी

इसमें मेहंदी को ऐसे लगाया जाता है जैसे आपने हाथों में अंगूठी या ब्रेसलेट पहना हो. यह डिजाइन मॉडर्न और यूनिक लगता है.

5. नेगेटिव स्पेस डिजाइन

नेगेटिव स्पेस मेहंदी डिजाइन

इसमें हाथ के कुछ हिस्सों को खाली छोड़कर पैटर्न बनाए जाते हैं, जिससे डिजाइन और भी उभरकर दिखता है. यह ट्रेंड आजकल काफी पॉपुलर है.

यह भी पढ़ें: ईद-उल-फितर पर हाथों को बनाएं और भी खूबसूरत, ट्राई करें ये 5 ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन