Rangoli Designs For Saraswati Puja: स्कूल के आंगन में मिनटों में बनाएं सरस्वती पूजा पर ये खूबसूरत रंगोली डिजाइन, देखने वाले करते रह जाएंगे तारीफ  

Rangoli Designs For Saraswati Puja: सरस्वती पूजा पर स्कूल में रंगोली बनाना बच्चों के लिए एक अलग अनुभव है. सरल डिज़ाइन जैसे कमल फूल, वीणा और हंस की तस्वीर न केवल माहौल को सुंदर बनाती हैं, बल्कि ज्ञान और कला की देवी को समर्पित इस पावन पर्व की शुभता भी बढ़ाती हैं.

By Prerna | January 19, 2026 2:39 PM

Rangoli Designs For Saraswati Puja: सरस्वती पूजा ज्ञान, बुद्धि, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित एक पवित्र त्योहार है. स्कूलों में इसे बहुत खुशी और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. इस दिन क्लास रूम, पूजा स्थल और स्कूल का आंगन रंगोली से सजाया जाता है. रंगोली न केवल जगह को सुंदर बनाती है, बल्कि शुभता और अच्छी ऊर्जा का भी प्रतीक होती है. स्कूल के बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली सरल, साफ और अर्थपूर्ण होनी चाहिए. इस आर्टिकल में नीचे हम सरस्वती पूजा के लिए कुछ आसान और सुंदर रंगोली डिज़ाइन बता रहे हैं.

मां सरस्वती की सरल आकृति वाली रंगोली

इस रंगोली में मां सरस्वती की बैठी हुई सरल आकृति बनाई जाती है. हाथ में वीणा, पास में पुस्तक और हंस का चित्र ज्ञान और पवित्रता का प्रतीक होता है. इसे सफेद, पीले और हल्के नीले रंगों से बनाया जा सकता है.

मां सरस्वती की सरल आकृति वाली रंगोली

कमल फूल रंगोली डिजाइन

कमल मां सरस्वती का प्रिय फूल माना जाता है. गोल आकार में कमल की पंखुड़ियां बनाकर बीच में “मां सरस्वती” या “ॐ” लिखा जा सकता है. यह डिजाइन छोटे बच्चों के लिए भी बहुत आसान होती है.

कमल फूल रंगोली डिज़ाइन

पुस्तक और वीणा थीम रंगोली

ज्ञान का प्रतीक पुस्तक और संगीत का प्रतीक वीणा – इन दोनों को मिलाकर बनाई गई रंगोली स्कूल के लिए सबसे बेस्ट हो सकती है. इसे प्रवेश द्वार या पूजा मंच के सामने बनाया जा सकता है.

पुस्तक और वीणा थीम रंगोली

हंस डिजाइन रंगोली

हंस विवेक और शुद्धता का प्रतीक है. सफेद रंग से बना हंस और उसके चारों ओर पीले फूलों की सजावट बहुत ही शांत और सुंदर लगती है.

हंस डिज़ाइन रंगोली

फूलों वाली रंगोली

यदि समय कम हो, तो गोल, वर्ग या त्रिकोण आकार में फूलों और पत्तियों की रंगोली बनाई जा सकती है. इसमें पीला, सफेद और हरा रंग सरस्वती पूजा के लिए शुभ माने जाते हैं.

फूलों वाली रंगोली

यह भी पढ़ें: Basant Panchami Rangoli Design: वसंत पंचमी के लिए सबसे खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स

यह भी पढ़ें: Small Rangoli Designs: कम जगह में बनने के लिए परफेक्ट हैं ये आकर्षक और आसान रंगोली डिजाइन, आप भी कर सकते हैं ट्राई