4 अनोखे मिरर डिजाइन्स जो आपके बाथरूम को बना देंगे लक्जरी स्पेस

बाथरूम को स्टाइलिश और खूबसूरत बनाने के लिए जानिए 4 अनोखे बाथरूम मिरर डिजाइन्स, जो आपके बाथरूम को मॉडर्न और आकर्षक लुक देंगे.

By Pratishtha Pawar | March 21, 2026 11:45 PM

Modern Mirror Design for Bathroom: वैसे तो लोग अपने पूरे घर को खूबसूरती और स्टाइल के साथ सजाते हैं, लेकिन अक्सर बाथरूम की सजावट की अनदेखी कर दी जाती है. बाथरूम केवल रोजमर्रा की जरूरतों के लिए नहीं होता, बल्कि यह आपके घर की शान और स्टाइल को भी बढ़ा सकता है. सही मिरर न केवल बाथरूम को बड़ा और रोशन दिखाता है, बल्कि इसके डिजाइन घर की खूबसूरती को नई ऊँचाई तक ले जाते हैं. आइए जानते हैं 4 अनोखे और स्टाइलिश बाथरूम मिरर डिजाइन्स के बारे में, जो हर बाथरूम को खास बना देंगे.

इन 4 अनोखे बाथरूम मिरर डिजाइन्स से बदलें अपने बाथरूम का लुक (Modern Mirror Design for Bathroom)

1. फ्रेमलेस मिरर (Frameless Mirror)

फ्रेमलेस मिरर

फ्रेमलेस मिरर अपने स्लीक और मॉडर्न लुक के लिए पसंद किया जाता है. इसका कोई बाहरी फ्रेम नहीं होता, जिससे बाथरूम में खुलापन और स्पेस का एहसास बढ़ता है. छोटे बाथरूम के लिए यह सबसे बेस्ट ऑप्शन है.

2. बैक लिट मिरर (Backlit Mirror)

बैक लिट मिरर

बैक-लिट मिरर में एलईडी लाइट लगी होती है, जो मिरर के चारों ओर हल्का ग्लो देती है. ये आजकल बेहद ट्रेंड में है. यह न केवल बाथरूम को सुंदर बनाता है, बल्कि मेकअप और शेविंग जैसे कामों के लिए अच्छा होता है.

3. एंटीक मिरर (Antique Mirror)

एंटीक मिरर

एंटीक मिरर पुराने जमाने की खासियत और क्लासिक टच देता है. इसमें अक्सर ओल्ड गोल्ड या सिल्वर फ्रेम होता है, जो बाथरूम को रॉयल और विलेज की याद दिलाने वाला लुक देता है.

4. स्टोरेज मिरर (Storage Mirror)

स्टोरेज मिरर

स्टोरेज मिरर फंक्शन और स्टाइल का बेहतरीन मेल है. इसके पीछे छोटे-छोटे शेल्फ या कैबिनेट होते हैं, जहां आप बाथरूम की जरूरत की चीजे रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: घर में खुशहाली के लिए विंड चाइम्स कहां और कैसे लगाएं? वास्तु एक्सपर्ट से जानें