साड़ी के साथ पेयर करें इन ब्लाउज का कॉम्बिनेशन, दिखेंगी सुंदर

Saree Blouse Combination: अगर आप भी हर मौके पर अलग और ट्रेंडी दिखना चाहती हैं, तो साड़ी के साथ सही ब्लाउज कॉम्बिनेशन जानना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं कौन-सी साड़ी के साथ कौन-सा ब्लाउज आपको देगा परफेक्ट और स्टाइलिश लुक.

By Priya Gupta | March 28, 2026 1:17 PM

Saree Blouse Combination: साड़ी की खूबसूरती सिर्फ उसके फैब्रिक या डिजाइन में नहीं होती, बल्कि सही ब्लाउज के चुनने से आपका पूरा लुक निखरकर सामने आता है. अगर आप भी हर मौके पर स्टाइलिश और एलिगेंट दिखना चाहती हैं, तो साड़ी के साथ सही ब्लाउज पेयर करना बेहद जरूरी है. इस आर्टिकल से आप साड़ी के साथ सही ब्लाउज का कॉम्बिनेशन के बारे में जान सकती हैं, जिसे फैशन और ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर आशी वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया है.

कॉटन या कॉटन सिल्क साड़ी के साथ

कॉटन या कॉटन सिल्क साड़ी के साथ कॉलर वाली ब्लाउज पहनकर आप एक क्लासी और फॉर्मल लुक पा सकती हैं.अगर आप थोड़ा ट्रेंडी दिखना चाहती हैं, तो प्लीटेड ब्लाउज भी एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो आपके आउटफिट में मॉडर्न टच जोड़ता है. 

बनारसी साड़ी के साथ

भारी और रॉयल लुक देने वाली बनारसी साड़ी के साथ एल्बो लेंथ ब्लाउज काफी एलिगेंट लगता है. साथ ही, अगर आप और भी ग्रेसफुल दिखना चाहती हैं, तो एंब्रॉयडरी ब्लाउज चुन सकती हैं, जो साड़ी की खूबसूरती को और बढ़ा देता है. 

डिजाइनर साड़ी के साथ

डिजाइनर साड़ी के साथ आप एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं. ऐसे में को-ऑर्ड सेट ब्लाउज एक यूनिक और फैशनेबल चॉइस है. इसके अलावा रफल ब्लाउज भी आपके लुक को स्टाइलिश और ट्रेंडी बना सकता है. 

सिक्विन साड़ी के साथ

शाइन और ग्लैमरस लुक के लिए पहनी जाने वाली सिक्विन साड़ी के साथ वी-नेक ब्लाउज बहुत आकर्षक लगता है. 

शिफॉन या फ्लुइड साड़ी के साथ

हल्की और फ्लोई शिफॉन या फ्लुइड साड़ी के साथ प्लेन सिल्क ब्लाउज एक सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देता है. वहीं, अगर आप थोड़ा डिटेलिंग चाहती हैं, तो लेस वाली ब्लाउज आपके आउटफिट को और भी खूबसूरत बना सकती है. 

ये भी पढ़ें: Engagement Outfit Ideas: सगाई पर पाएं रॉयल और ग्लैमरस लुक, जानें कौन-से आउटफिट्स हैं इस सीजन के ट्रेंड में

ये भी पढ़ें: Backless Blouse Designs: इस वेडिंग सीजन पाएं बोल्ड और ग्लैमरस लुक इन स्टाइलिश बैकलैस ब्लाउज डिजाइन्स के साथ