क्या आप भी करते हैं बेकिंग सोडा का इस्तेमाल? पहले जान लें ये बातें

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल खाना बनाने से लेकर सफाई और घरेलू उपायों तक किया जाता है, लेकिन इसका गलत उपयोग सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है, जानिए बेकिंग सोडा के सही उपयोग, फायदे, टिप्स और जरूरी सावधानियाँ.

By Pratishtha Pawar | March 30, 2026 11:55 PM

Baking Soda Tips and Tricks: आजकल बेकिंग सोडा लगभग हर घर में मौजूद होता है. इसका उपयोग खाना बनाने, सफाई, स्किन केयर और कभी-कभी एसिडिटी से राहत के लिए भी किया जाता है. लेकिन योग एवं प्राकृतिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. हंसा योगेंद्र के अनुसार, बेकिंग सोडा बहुत उपयोगी होने के साथ-साथ सावधानी से इस्तेमाल करने वाली चीज भी है. सही मात्रा और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह फायदेमंद है, लेकिन ज्यादा या रोजाना उपयोग से शरीर को नुकसान भी हो सकता है. इसलिए इसके उपयोग के सही टिप्स जानना बहुत जरूरी है.

बेकिंग सोडा इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये जरूरी टिप्स और सावधानियां (Baking Soda Tips and Tricks)

1. दाल और चने जल्दी गलाने के लिए

चने या राजमा उबालते समय एक चुटकी बेकिंग सोडा डालने से वे जल्दी नरम हो जाते हैं. लेकिन इसे रोजाना इस्तेमाल करने की आदत न बनाएं.

2. एसिडिटी में तुरंत राहत

आधा चम्मच बेकिंग सोडा एक गिलास पानी में मिलाकर कभी-कभी पीने से एसिडिटी में राहत मिल सकती है. इसे लगातार दिनों तक नहीं लेना चाहिए.

3. कीड़े के काटने या खुजली में

बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और प्रभावित जगह पर लगाएं. इससे खुजली और जलन में राहत मिलती है.

4. पैरों की बदबू और फंगल समस्या

गुनगुने पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा डालकर पैर 10 से 15 मिनट डुबोकर रखने से बदबू और फंगल समस्या कम होती है.

5. किचन की सफाई के लिए

बेकिंग सोडा और नींबू या सिरका मिलाकर गैस स्टोव, सिंक और फ्रिज साफ करने में इस्तेमाल किया जा सकता है. यह एक नेचुरल क्लीनर है.

6. जूते और अलमारी की बदबू दूर करने के लिए

जूते या अलमारी में थोड़ा बेकिंग सोडा रखने से बदबू खत्म हो जाती है.
बेकिंग सोडा एक उपयोगी घरेलू चीज है, लेकिन इसे दवा की तरह नहीं बल्कि जरूरत पड़ने पर सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: आसान तरीके से घर पर बनाएं फ्रैंकी मसाला, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना