हर किसी को पसंद आएगी ये रामनवमी स्पेशल खीर, नोट करे आसान रेसिपी 

Ram Navami Kheer Recipe: रामनवमी के खास मौके पर खीर बनाना बेहद शुभ माना जाता है. दूध, चावल और चीनी से बनी यह मीठी डिश स्वाद में लाजवाब होती है. इसे भगवान श्रीराम को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में परिवार के साथ बांटा जाता है.

By Prerna | March 26, 2026 11:25 AM

Ram Navami Kheer Recipe: रामनवमी का त्योहार भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में बड़े श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है. इस खास दिन पर घरों में मीठा प्रसाद बनाने की परंपरा होती है, जिसमें खीर सबसे पसंदीदा और सरल व्यंजन है. दूध, चावल और चीनी से बनी यह खीर स्वाद में मीठी और मन को सुकून देने वाली होती है. इसे बनाना बहुत आसान है और कम समय में तैयार हो जाती है. रामनवमी पर खीर बनाकर भगवान को भोग लगाना शुभ माना जाता है, और फिर इसे परिवार के साथ प्रसाद के रूप में बांटा जाता है.

खीर बनाने के लिए सामान 

  • 1 लीटर दूध
  • 1/4 कप चावल (धुले हुए)
  • 1/2 कप चीनी
  • 8-10 काजू (कटे हुए)
  • 8-10 बादाम (कटे हुए)
  • 4-5 इलायची (पिसी हुई)
  • 1 छोटा चम्मच किशमिश

खीर बनाने का आसान तरीका 

  1. सबसे पहले एक कढ़ाई में दूध उबाल लें.
  2. जब दूध उबलने लगे, तो इसमें धुले हुए चावल डाल दें.
  3. धीमी आंच पर चावल को अच्छे से पकने दें और बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध नीचे न लगे.
  4. जब चावल नरम हो जाएं, तब इसमें चीनी डालें और अच्छे से मिला लें.
  5. अब इसमें काजू, बादाम और किशमिश डालें.
  6. आखिर में इलायची पाउडर डालकर 2-3 मिनट और पकाएं.
  7. गैस बंद करें और थोड़ी देर ठंडा होने दें.

यह भी पढ़ें: संतरे से घर पर बनाएं 5 हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी, हर किसी को आएगी पसंद

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी