सिंपल पूरी से हटकर बनाएं ये टेस्टी और अलग-अलग तरह की पूरियां

घर पर मेहमान आए हो या नाश्ते में सब्जी के साथ कुछ मजेदार बनाना हो, पूरी हर किसी को खाना पसंद होता है. आप इस आर्टिकल की मदद से घर पर बनाने के लिए कुछ पूरी रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं.

By Priya Gupta | March 8, 2026 11:10 AM

अगर आप रोज-रोज एक ही तरह की सिंपल पूरी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ अलग और टेस्टी पूरियां घर पर बनाकर ट्राई कर सकते हैं. आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी पूरी रेसिपी आइडियाज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप घर पर आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं अलग-अलग तरह की स्वादिष्ट पूरी रेसिपी आइडियाज. 

पालक पूरी बनाएं

पालक पूरी बनाने के लिए सबसे पहले पालक को धोकर उबाल लें और इससे स्मूथ पेस्ट बना लें. अब आटे में पालक का पेस्ट, नमक, अजवाइन और थोड़ा सा तेल डालकर आटा गूंथ लें. इसके बाद आटे से छोटी-छोटी पूरियां बेलें और गर्म तेल में सुनहरी होने तक तल लें. इसी तरह बनकर तैयार है आपकी स्वादिष्ट पालक पूरी. 

बीटरूट पूरी ट्राई करें

बीटरूट पूरी बनाने के लिए चुकंदर को उबालकर कद्दूकस कर लें या इसको मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें. अब आटे में बीटरूट, नमक, लाल मिर्च और थोड़ा सा तेल डालकर मुलायम आटा गूंथ लें. तैयार हुए आटे की छोटी-छोटी पूरियां बेलकर गर्म तेल में तलें. तैयार हुए पूरी को आप आलू की सब्जी के साथ सर्व करें. 

मटर की पूरी को तैयार करें

मटर की पूरी बनाने के लिए हरी मटर को उबालकर हल्का सा मैश कर लें. अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, नमक और थोड़ा सा सब्जी मसाला मिलाएं. आटे में तैयार हुआ मटर का मिश्रण मिलाकर आटा गूंथ लें और पूरियां बेलकर गर्म तेल में छान लें. मटर की पूरी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है. 

मेथी की पूरी बना लें

मेथी की पूरी बनाने के लिए ताजी मेथी की पत्तियों को बारीक काट लें. अब आटे में मेथी, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और थोड़ा सा तेल डालकर आटा गूंथ लें. छोटी-छोटी पूरियां बेलकर गर्म तेल में तलकर निकाल लें. मेथी की पूरी खासकर सर्दियों के दिनों में खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है. 

यह भी पढ़ें- Beetroot Roti Recipe: रोज के नाश्ते को बनाएं खास, तैयार करें हेल्दी बीटरूट रोटी

यह भी पढ़ें- चीनी की जगह गुड़ से बनाएं स्वादिष्ट रेसिपी, ट्राई करें ये आइडियाज