वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार साधारण सा दिखने वाला यह पौधा घर में लाता है बरकत

जानिए अनार के पेड़ को लेकर ये खास वास्तु टिप्स, जो घर में सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी से जुड़े माने जाते हैं - वास्तु एक्सपर्ट डॉ. जय मदान से.

By Pratishtha Pawar | March 22, 2026 6:12 PM

Pomegranate Tree Vastu Tips for Money and Prosperity: क्या कोई पेड़ आपकी समृद्धि और तरक्की का प्रतीक बन सकता है? हां, वैसे तो घर में वास्तु लाभ के लिए मनी प्लांट जेड प्लांट लकी बम्बू जैसे पौधे लगाएं जाते है लेकिन एक और पेड़ ऐसा है जिसे घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहती है.

वास्तु और ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. जय मदान के अनुसार अनार का पेड़ सिर्फ एक साधारण पौधा नहीं, बल्कि प्रकृति का मल्टीप्लिकेशन सिस्टम माना जाता है, जो वृद्धि, प्रगति और समृद्धि का प्रतीक है. अनार के एक फल में बहुत सारे बीज होते हैं और हर बीज से नया पेड़ उग सकता है, इसलिए इसे ग्रोथ और प्रॉस्पेरिटी का प्रतीक माना जाता है.

घर में अनार के पेड़ की फोटो क्यों लगानी चाहिए?

घर में अनार के पौधे की फोटो लगाना भी माना जाता है शुभ

डॉ. जय मदान के अनुसार अगर घर में जगह नहीं है या आप फ्लैट में रहते हैं, तो अनार के पेड़ की फोटो भी घर में लगा सकते हैं. इसके साथ मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाना भी शुभ माना जाता है. इन तस्वीरों को लिविंग रूम या पूजा स्थान के पास लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

वास्तु के अनुसार अनार का पेड़ लगाने के फायदे (Pomegranate Tree Vastu Tips for Money and Prosperity)

  • अनार के पत्ते तोड़ लें.
  • उन्हें सुखा लें.
  • फिर साफ ठंडे पानी में डाल दें.
  • इस पानी से अपनी इच्छाएं या सकारात्मक संदेश लिखें.
  • इसे साप्ताहिक या मासिक रूप से करें.

यह भी पढ़ें: मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का चिन्ह क्यों जरूरी है? जानें वास्तु एक्सपर्ट की राय

यह भी पढ़ें: Vastu Benefits of Hanging Ganesha Bells at Home: घर में गणेश घंटी लगाई तो खुल सकते हैं भाग्य के द्वार – वास्तु के ये नियम जरूर जानें