क्या आपका बच्चा भी है शर्मीला? तो इन टिप्स को आजमाने से बनेंगे मिलनसार

Parenting Tips: अगर आपका बच्चा भी नए लोगों से बात करने में शर्माता है तो टेंशन की कोई बात नहीं है. यहां बताए जा रहे टिप्स को आजमाने से आपका बच्चा मिलनसार बन जाएगा.

By Rani Thakur | February 27, 2026 10:32 AM

Parenting Tips: हर पेरेंट्स यही चाहते हैं कि उनका बच्चा तेज तर्रार बने. इसके लिए माता-पिता तमाम तरह की कोशिश भी करते हैं लेकिन कई बार बच्चा शर्मीला निकल जाता है. इसकी एक बड़ी वजह है आज की डिजिटल लाइफ. बच्चों के ज्यादा से ज्यादा समय तक मेबाइल फोन पर लगे रहने के कारण उन्हें अकेले रहने की आदत हो जाती है. ज्यादा समय तक अकेले रहने की वजह से उन्हें नए लोगों के साथ बात करने में परेशानी होती है. अगर आपके बच्चे भी से हैं तो हम आपको कुछ आसान टिप्स बताते हैं, जिनकी मदद से आप अपने बच्चों को लोगों के साथ घुलना मिलना सीख सकते हैं.

बच्चों को सामाजिक बनाने का तरीका

शेयरिंग की आदत

हर पेरेंट्स को अपने बच्चों में शेयरिंग की आदत डालनी चाहिए. माता-पिता बच्चों को ये बताएं कि अपनी चीजें बांटने से वे कम नहीं होती, बल्कि प्यार बढ़ता है. उदाहरण के तौर पर आप बच्चे के लिए, स्कूल में अपनी पेंसिल या टिफिन से बिस्किट या खाने की कुछ और चीजें शेयर करना सिखा सकते हैं.

तारीफ करना सिखाए

हर माता-पिता को चाहिए की वे बच्चों को छोटी-छोटी बात पर तारीफ करना सीखाएं. सिर्फ यही नहीं बच्चे भी जब कुछ अच्छा काम करें तो उनकी तारीफ करना न भूलें. इसका कारण है कि बच्चा देखकर ही कोई भी आदत सीखता है.

पार्क लेकर जाएं

बच्चे को सामाजिक बनाने के लिए पार्क ले जाना भी बहुत जरूरी है. पार्क में आप बच्चे को दूसरे बच्चों के साथ बातचीत करना और खेलना सिखाए. बाकी बच्चों के साथ घुलने मिलने से भी बच्चा तेज बनता है.

यह भी पढ़ें: इन टिप्स से हंसी-मजाक छोड़कर पढ़ाई में मन लगाएगा आपका बच्चा

मोबाइल से दूरी बनाना जरूरी

आजकल बच्चे मोबाइल फोन का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते हैं. हर माता-पिता को चाहिए कि वो बच्चे का मोबाइल टाइम कम करके उन्हें अपने साथ खेलने में व्यस्त रखें.

ट्रिप प्लान करें

माता-पिता को चाहिए कि बच्चों को समय-समय पर बाहर घुमाने ले जाएं. आप चाहें तो आस-पास की छोटी-छोटी जगह पर ट्रिप प्लान कर सकते हैं. ट्रिप के दौरान आप बच्चे को दूसरे बच्चों से बात करने को कहें. ऐसा करने से उनकी शर्म और हिचक कम होगी.

यह भी पढ़ें: ये संकेत बताते हैं कि बुरी संगत में है आपका बच्चा

यह भी पढ़ें: आज ही बदल लें अपनी ये आदतें, वरना खराब होगा बच्चे का फ्यूचर