इन टिप्स से हंसी-मजाक छोड़कर पढ़ाई में मन लगाएगा आपका बच्चा

Parenting Tips: क्या आपका बच्चा भी पढ़ाई के वक्त हंसी-मजाक में व्यस्त रहता है?  हम यहां कुछ टिप्स बता रहे हैं जिसे आजमाने से बच्चा मन लगाकर पढ़ाई शुरू कर देगा.

By Rani Thakur | February 19, 2026 11:26 AM

Parenting Tips: आजकल बच्चों को पढ़ाना माता-पिता के लिए एक चैलेंज बन गया है. लाख कोशिशों के बाद भी जब बच्चे का ध्यान खेल-कूद या हंसी-ठिठोली में ही लगा रहता है, तो फिर माता-पिता के लिए चिंता बन जाती है. ऐसे में आप उन पर दबाव बनाकर पढ़ाना चाहते हैं लेकिन यह सही नहीं है. यहां हम कुछ टिप्स बता रहे हैं जिसे आजमाने से आपका बच्चा मन लगाकर पढ़ाई करना शुरू कर देगा. तो चलिए आपको इन टिप्स के बारे में बताते हैं.

शांत माहौल देना जरूरी

बच्चे की पढ़ाई के समय आस-पास शांत माहौल का होना बहुत जरूरी है. इसकी वजह है कि अशांत माहौल में अच्छा बच्चा भी अपना फोकस खो बैठता है. शांत माहौल में पढ़ाई हुई चीजें बच्चे को लंबे समय तक याद रहती है और बच्चा उसे भूलता नहीं है.

फॉर्मेट को बदलते रहें

पढ़ाई को मजेदार बनाने के लिए बच्चे को किताबों से हटकर भी फोटो और वीडियो के फॉर्मेट में समझा सकते हैं. कई सारे बच्चे ऐसे होते हैं जिन्हें लिखते-लिखते थकान या चिड़चिड़ाहट हो जाती है. बच्चे का मूड फ्रेश करने के लिए आप उन्हें पढ़ाने के साथ कुछ एक्टिविटीज भी ट्राई कर सकते हैं.

ब्रेक भी है जरूरी

बच्चे को कभी भी 4-5 घंटे लगातार बैठने के लिए मत बोलें. पढ़ाई के बीच-बीच में ब्रेक लेना सही रहता है. इसलिए उनके पढ़ने का टाइम टेबल छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें. साथ ही ध्यान रहे कि बच्चा जब पढ़ाई करके उठे तो उसकी तारीफ जरूर करें.

यह भी पढ़ें: ये संकेत बताते हैं कि बुरी संगत में है आपका बच्चा

रिवीजन पर ध्यान दें

रोजाना सिर्फ नया चैप्टर पढ़ना ही सही नहीं है. नया चैप्टर पढ़ाने से साथ-साथ आप बच्चे को पिछले लेसन का रिवीजन भी करवाएं. ऐसा करने से उनकी याद करने की क्षमता बढ़ती है.

रूटीन का ख्याल

आप कितने भी व्यस्त रहें लेकिन अपने बच्चे को स्कूल या ट्यूशन के भरोसे छोड़ना गलत है. स्कूल और ट्यूशन के अलावा बच्चे की पढ़ाई के लिए एक रूटीन बनाना जरूरी है. साथ ही ध्यान रखना होगा कि बच्चा रोजाना उस रूटीन को फॉलो करे. ऐसा करने से बच्चे के अंदर पढ़ने की आदत विकसित करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: बच्चे की सही परवरिश के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

यह भी पढ़ें: मजबूत और कॉन्फिडेंट बनेंगे आपके बच्चे, बस आजमाने होंगे ये जरूरी टिप्स