केमिकल छोड़िए! नीम से करें घर की सफाई, मिनटों में भागेंगे कीटाणु 

Neem Floor Cleaner: नीम के पत्तों से बना फ्लोर क्लीनर एक प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका है, जो फर्श को साफ रखने के साथ कीटाणुओं को भी खत्म करता है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो घर को हाइजीनिक और ताजगी से भरपूर बनाए रखते हैं.

By Prerna | April 10, 2026 9:29 AM

Neem Floor Cleaner: नीम के पत्तों से बना फ्लोर क्लीनर एक प्राकृतिक, सस्ता और सुरक्षित विकल्प है, जो घर की सफाई के साथ-साथ कीटाणुओं को भी खत्म करता है. नीम में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण फर्श को स्वच्छ और हाइजीनिक बनाए रखते हैं. केमिकल वाले क्लीनर की तुलना में यह त्वचा और पर्यावरण के लिए भी कम हानिकारक होता है. खासकर बच्चों और पालतू जानवरों वाले घरों के लिए यह एक बेहतर विकल्प माना जाता है. नीम के पत्तों से क्लीनर बनाना बेहद आसान है और इसे रोजाना इस्तेमाल में लाया जा सकता है, जिससे घर में ताजगी और साफ-सफाई बनी रहती है.

1. उबले हुए नीम पानी से क्लीनर

1 मुट्ठी नीम के पत्ते लें, 1 लीटर पानी में 10–15 मिनट उबालें. इसके बाद इसे ठंडा करके छान लें. इस पानी को सीधे पोछा लगाने में उपयोग करें. यह बैक्टीरिया और बदबू दूर करता है.

2. नीम + सिरका क्लीनर

नीम के पत्तों को पानी में उबालकर छान लें, इसमें 1/2 कप सफेद सिरका मिलाएं. यह मिक्सचर फर्श की गहरी सफाई और कीटाणु खत्म करने में मदद करता है.

3. नीम + नींबू क्लीनर

नीम का उबला पानी तैयार करें और इसमें 1–2 नींबू का रस मिलाएं. इसके बाद आप इससे पूरे फर्श पर पोंछा लगा सकते हैं. ऐसा करने से फर्श चमकदार बनता है और ताजगी भरी खुशबू आती है.

4. नीम का काढ़ा + बेकिंग सोडा

नीम के पत्तों का गाढ़ा काढ़ा बनाएं, उसमें 1–2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. ये जिद्दी दाग और चिकनाई हटाने के लिए बेहतरीन है.

5. नीम + डिटर्जेंट मिक्स

नीम का पानी तैयार करें और उसमें थोड़ा सा लिक्विड डिटर्जेंट मिलाएं. ये मिक्स रोजाना सफाई के लिए आसान और असरदार क्लीनर बन जाता है.

यह भी पढ़ें: बिना नुकसान घर पर ऐसे करें महंगे कपड़ों की सफाई, चमक रहेगी बरकरार

यह भी पढ़ें: बदबूदार तकिये को बनाएं नया जैसा, अपनाएं ये 6 आसान घरेलू उपाय