घर बैठे चेहरे पर चाहिए गुलाबी निखार, तो इन चीजों का रोजाना करें इस्तेमाल 

Natural Face Cleanser: अगर आप चेहरे पर प्राकृतिक गुलाबी निखार चाहती हैं, तो साबुन का इस्तेमाल बंद करके घरेलू और नेचुरल चीजों को अपनाएं. कच्चा दूध, बेसन, दही और गुलाब जल जैसी प्राकृतिक सामग्री त्वचा को गहराई से साफ करके उसे मुलायम, चमकदार और हेल्दी ग्लो देने में मदद करती हैं. नियमित देखभाल से आपका चेहरा बिना मेकअप के भी दमक उठेगा.

By Prerna | February 24, 2026 9:01 AM

Natural Face Cleanser: हर इंसान चाहता है कि उसका चेहरा साफ, कोमल और हल्के गुलाबी निखार से भरा हुआ दिखे. लेकिन हम में से ज्यादातर लोग रोजाना चेहरे को धोने के लिए साधारण साबुन का इस्तेमाल करते हैं, जो त्वचा की प्राकृतिक नमी को कम कर देता है और चेहरा रूखा व बेजान दिखने लगता है. अगर आप सच में नेचुरल और हेल्दी ग्लो चाहती हैं, तो जरूरी है कि आप अपनी त्वचा की देखभाल सही तरीके से करें. कुछ घरेलू और प्राकृतिक चीजें ऐसी हैं, जो त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए गहराई से साफ करती हैं और चेहरे पर प्राकृतिक गुलाबी चमक लाने में मदद करती हैं. नियमित और सही देखभाल से आपका चेहरा बिना मेकअप के भी दमक सकता है. 

कच्चा दूध 

कच्चा दूध एक नेचुरल क्लींजर है. यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है. स्किन को मुलायम और चमकदार बनाता है. हल्का गुलाबी निखार लाने में मदद करता है. रुई में कच्चा दूध लेकर चेहरे पर लगाएं. 5 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें.

बेसन और दही 

यह एक पारंपरिक और असरदार उपाय है. टैन हटाने में मददगारहोता है. त्वचा को साफ और फ्रेश बनाता है, नेचुरल ग्लो देता है. 1 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें. 10 मिनट बाद धो लें.

गुलाब जल 

गुलाब जल त्वचा को ठंडक और ताजगी देता है. पोर्स को टाइट करता है. चेहरा फ्रेश और गुलाबी दिखता है. इसे आप चाहे तो हर सुबह शाम कॉटन से चेहरे पर लगाएं. कुछ ही दिनों में चेहरे में असर दिखने लगेगा. 

एलोवेरा जेल

एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट और रिपेयर करता है. ये चेहरे का पिंपल कम करता है इसके साथ ही स्किन को नेचुरल शाइन देता है. रात में सोने से पहले हल्का सा एलोवेरा जेल लगाएं.

यह भी पढ़ें: चेहरे पर लाना है नेचुरल ग्लो, तो बस लगाना होगा ये फेस मास्क

यह भी पढ़ें: Beauty Care Tips: चेहरे पर लाएं नेचुरल ग्लो, स्किन केयर के लिए फॉलो करें ये जरूरी टिप्स  

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.