बिना मैदा घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी मूंग दाल मिनी पिज्जा

Moong Dal Mini Pizza: अगर आप हेल्दी और टेस्टी स्नैक ढूंढ रहे हैं तो मूंग दाल का मिनी पिज्जा एक बेहतरीन विकल्प है. Atulyas Kitchen ने अपने YouTube चैनल पर इसे बनाने का आसान तरीका बताया है, जिसे आप बिना मैदा के घर पर जल्दी तैयार कर सकते हैं.

By Prerna | March 12, 2026 2:02 PM

Moong Dal Mini Pizza: आजकल लोग स्वाद के साथ-साथ हेल्दी खाने पर भी ज्यादा ध्यान देने लगे हैं. ऐसे में अगर आपको पिज्जा जैसा स्वाद भी मिल जाए और वह हेल्दी भी हो, तो बात ही अलग है. इसी को ध्यान में रखते हुए Atulyas Kitchen ने अपने YouTube चैनल पर मूंग दाल से बनने वाला मिनी पिज्जा बनाने की आसान रेसिपी शेयर की है. यह पिज्जा मैदा से नहीं बल्कि मूंग दाल से बनता है, इसलिए यह प्रोटीन से भरपूर और हल्का होता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को इसका स्वाद बहुत पसंद आता है. इसे आप नाश्ते, शाम के स्नैक या टिफिन के लिए भी आसानी से बना सकते हैं.

मिनी पिज्जा बनाने के लिए कौन- कौन सी चीजों कि जरूरत पड़ती है

  • 1 कप मूंग दाल (4–5 घंटे भिगोई हुई)
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा)
  • 1 छोटा टमाटर (बारीक कटा)
  • 1 छोटा शिमला मिर्च (कटी हुई)
  • 2–3 चम्मच पिज्जा सॉस
  • 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ चीज़
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 हरी मिर्च
  • थोड़ा सा अदरक
  • थोड़ा तेल

कैसे करें मिनी पिज्जा तैयार 

  • सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल का पानी निकाल लें. अब इसे मिक्सर में हरी मिर्च और अदरक के साथ पीसकर गाढ़ा घोल बना लें. इस घोल में स्वादानुसार नमक मिला दें.
  • अब गैस पर एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं. तवे पर एक-एक चम्मच घोल डालकर छोटे-छोटे गोल पैनकेक जैसा फैलाएं.
  • जब यह हल्का पक जाए, तब इसके ऊपर थोड़ा पिज्जा सॉस लगाएं. इसके बाद प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालें. ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज़ डाल दें.
  • अब तवे को ढककर 2–3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि चीज़ अच्छी तरह पिघल जाए. जब मिनी पिज्जा हल्का क्रिस्प हो जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें.
  • गरमा-गरम मूंग दाल मिनी पिज्जा को टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें. यह हेल्दी होने के साथ-साथ बेहद स्वादिष्ट भी लगता है.

यह भी पढ़ें: इंडियन ऑइल ने बताए गैस बचाने के आसान तरीके, अपनाएं स्मार्ट किचन टिप्स

यह भी पढ़ें: जूते धोते समय न करें ये गलतियां, अपनाएं सही तरीका