Moong Chana Salad: बिजी लाइफस्टाइल के लिए बेस्ट रेसिपी, मिनटों में तैयार करें मूंग चना सलाद

Moong Chana Salad: आज हम आपको सुबह और शाम की हल्की भूख के लिए मजेदार मूंग चना सलाद बनाने की रेसिपी बताएंगे जिसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं.

By Priya Gupta | January 27, 2026 10:40 AM

Moong Chana Salad: आज की बिजी लाइफस्टाइल में हम सभी कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो झटपट बने, हल्का हो और खाते ही मजा आ जाए. ऐसे में अगर सुबह का समय हो और नाश्ते की तलाश हो या फिर शाम को हल्का-सी-भूख लगी हो तो आप आसानी से मूंग चना सलाद तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने में आपको ज्यादा टाइम नहीं लगता और बिना ज्यादा मसालों के तैयार भी हो जाता है. तो आइए बताते हैं आपको घर पर आसानी से मूंग चना सलाद बनाने की विधि. 

मूंग चना सलाद बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मूंग चना – 1 कप
  • प्याज – 1  (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • खीरा – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई 
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ) 
  • नींबू का रस – 2 बड़े चम्मच
  • काला नमक – स्वादानुसार
  • सादा नमक – स्वादानुसार
  • भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच

मूंग चना सलाद बनाने की विधि क्या है?

  • मूंग चना सलाद बनाने के लिए सबसे पहले आप रातभर या कम से कम 7 घंटे के लिए सूखे मूंग चने को पानी में भिगो दें. 
  • भिगोने के बाद आप पानी निकालकर चने और मूंग को उबाल ले या स्टीम कर लें जब तक ये नरम न हो. 
  • अब उबले हुए मूंग चने को एक बड़े कटोरे में डालें. फिर इसमें कटे हुए प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं. 
  • इसके बाद आप इसमें नींबू का रस, काला नमक, सादा नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर मिक्स करें. सभी चीज को अच्छे से मिलाएं और नींबू का रस सलाद में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें. 
  • अंत में आप ऊपर से थोड़ा हरा धनिया छिड़कें. अब आप सलाद को तुरंत ठंडा करके सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Sprouts Salad Recipe For Weight Loss: बढ़ते मोटापे का नहीं रहेगा टेंशन, सुबह-सुबह खाएं प्रोटीन से भरपूर स्प्राउट्स सलाद

यह भी पढ़ें: Black Chana Salad Recipe: बाहर के स्नैक्स छोड़ें, मिनटों में तैयार करें हेल्दी और टेस्टी काला चना सलाद