शाम में चाय के साथ बनाएं ये टेस्टी मेथी पोहा टिक्की

शाम में करना है कुछ मजेदार ट्राई तो बनाएं मेथी पोहा टिक्की. इस टिक्की को आप झटपट बना सकते हैं और चाय के साथ सर्व कर सकते हैं.

By Sweta Vaidya | February 25, 2026 3:09 PM

सर्दियों के मौसम में मेथी के पत्ते की भरमार बाजार में देखने को मिल जाती हैं. अब धीरे धीरे सर्दियों का मौसम जा रहा है और दोपहर में थोड़ी गर्मी भी लगने लगी है. सर्दियां खत्म होने से पहले आप भी मेथी के पत्तों से बने स्नैक्स ट्राई करना चाहते हैं तो मेथी पोहा टिक्की को बना सकते हैं. आइए जानते हैं मेथी पोहा टिक्की बनाने की रेसिपी. 

मेथी पोहा टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पोहा- 1 कप
  • मेथी के पत्ते- आधा कप (बारीक कटे हुए)
  • उबला हुआ आलू- 1 (मैश किया हुआ)
  • हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • नमक- स्वादानुसार
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला- आधा चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स- आधा कप
  • तेल- जरूरत के अनुसार

मेथी पोहा टिक्की को कैसे तैयार करें?

  • मेथी पोहा टिक्की बनाने के लिए आप पोहा को अच्छे से धोकर 5 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. फिर पानी को छान लें.
  • अब आप एक बड़े बर्तन में पोहा, उबला हुआ आलू को मैश करके डाल दें. इसके बाद बारीक कटी हुई मेथी, हरी मिर्च, अदरक और धनिया पत्ती को डाल दें. 
  • फिर नमक, लाल मिर्च पाउडर, ब्रेड क्रम्ब्स, चाट मसाला और धनिया पाउडर मिलाएं. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. अब मिश्रण को छोटे-छोटे बराबर हिस्से में बांट लें. इसे आप गोल करके चिपटा कर लें.
  • पैन या तवे पर थोड़ा तेल डालकर गर्म करें. मध्यम आंच पर टिक्की को गोल्डन ब्राउन होने तक पका लें. टिक्की जब दोनों तरफ से क्रिस्पी हो जाए तब इसे प्लेट में निकाल लें.
  • मेथी पोहा टिक्की को आप धनिया की चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार 

यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद