Makar Sankranti Special Khichdi Recipe: संक्रांति पर बनाएं ऐसी लाजवाब मसाला खिचड़ी,जो खाए बस खाता रह जाए

Makar Sankranti Special Khichdi Recipe : नोट करें आसान रेसिपी और वो सीक्रेट टिप्स जिससे खिचड़ी बनेगी एकदम खिली-खिली और स्वाद में बेमिसाल.

By Shinki Singh | January 2, 2026 4:42 PM

Makar Sankranti Special Khichdi Recipe: मकर संक्रांति का त्योहार हो और घर में गरमा-गरम खिचड़ी न बने ऐसा भला कैसे हो सकता है. मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने और दान करने की खास परंपरा है. ऐसे में अगर आप भी मकर संक्रांति के दिन स्पेशल मसाला खिचड़ी बना कर अपना घरवालों की नजरों में छा जाना चाहती है ताे यह रेसिपी आपके लिये ही है. शुद्ध घी, ताजी सब्जियों और खुशबूदार मसालों के मेल से बनी यह खिचड़ी न केवल शुभ मानी जाती है बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होती है.

सामग्री

  • चावल – 1 कप
  • मूंग दाल (पीली) – 1/2 कप
  • पानी – 3 कप
  • घी – 2 टेबल स्पून
  • जीरा – 1 छोटी चम्मच
  • हिंग – 1 चुटकी
  • हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • सब्जियां (गाजर, मटर, फली, बीन्स) – 1 कप (कटी हुई)
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • हरा धनिया – सजावट के लिए

बनाने की विधि

  • दाल और चावल तैयार करें: चावल और मूंग दाल को धोकर 15-20 मिनट भिगो दें.फिर इसे प्रेशर कुकर में 3 कप पानी और हल्दी के साथ 2 सीटी आने तक पका लें.
  • मसाला तैयार करें: कड़ाही में घी गरम करें.जीरा और हिंग डालें.अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 से 2 मिनट भूनें.अब धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें.
  • सब्जियां डालें: कटी हुई सब्जियां डालकर 3 से 4 मिनट तक हल्की सी भूनें.अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं.
  • दाल-चावल मिलाएं: पकी हुई दाल और चावल का मिश्रण मसाले में डालें.नमक मिलाएं और हल्के हाथ से मिक्स करें.2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि सारे स्वाद अच्छे से मिल जाएं.
  • सजावट और सर्विंग: खिचड़ी को प्लेट में निकालें.ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं.गरमा‑गरम खिचड़ी को पराठा या दही के साथ सर्व करें.

Also Read : Makar Sankranti Special Gud Coconut Laddu Recipe: बिना चीनी बनाएं दानेदार गुड़ नारियल लड्डू, नोट करें संक्रांति स्पेशल रेसिपी

Also Read : Multigrain Palak Methi Paratha Recipe: नाश्ते में शामिल करें मल्टी ग्रेन पालक मेथी पराठा, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

Also Read : Gajar ki Rasmalai Recipe: गाजर का हलवा छोड़िए, इस सर्दी बनाएं यह नई और शाही मिठाई