Latest Diamond Jhumka Design Trends: डायमंड झुमका के वो सदाबहार डिजाइन्स जो कभी नहीं होंगे पुराने

Latest Diamond Jhumka Design Trends : शादी हो या पार्टी ये डायमंड झुमका डिजाइन्स आपको देंगे सबसे हटकर लुक. जानें उन सदाबहार ट्रेंड्स के बारे में जो सालों-साल बने रहेंगे आपकी पहली पसंद.

By Shinki Singh | January 24, 2026 4:32 PM

Latest Diamond Jhumka Design Trends: गहनें पहनना हर महिला को बेहद पसंद होता है और जब बात डायमंड झुमकाें की होती है तो फिर क्या कहना. इसकी चमक और क्लास ही कुछ अलग होती है. फैशन के दौर बदलते रहते हैं पर डायमंड झुमके के कुछ डिजाइन ऐसे होते हैं जो कभी पुराने नहीं होते हैं.

Latest-diamond-jhumka-design-trends

डायमंड झुमका चाहे शादी हो या कोई छोटा फंक्शन ये हर मौके पर आपको एक रॉयल लुक देता है. हम आपको डायमंड झुमके के उन लेटेस्ट ट्रेंड्स के बारे में बताएंगे जो 2026 में भी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे.

Latest diamond jhumka design trends

सॉलिटेयर ड्रॉप झुमका (Solitaire Drop Jhumka): यह सबसे क्लासिक और रॉयल डिजाइन है. इसमें ऊपर की तरफ एक बड़ा सॉलिटेयर होता है और नीचे बारीक हीरों से जड़ा हुआ झुमका लटकता है. यह डिजाइन कभी पुराना नहीं होता और साड़ी के साथ बेहद ग्रेसफुल लगता है.

Solitaire drop jhumka

रोज गोल्ड मयूर डिजाइन (Rose Gold Peacock Design): आजकल ट्रेडिशनल गोल्ड के बजाय रोज गोल्ड बहुत ट्रेंड में है. इसमें मयूर की आकृति को हीरों के साथ बड़ी बारीकी से उकेरा जाता है.यह इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए बेस्ट है और काफी मॉडर्न लगता है.

Rose gold peacock design

लाइटवेट फ्लोरल डिजाइन (Lightweight Floral Trends): डेली वियर या छोटे फंक्शन के लिए फूलों की आकृति वाले छोटे झुमके बहुत पसंद किए जा रहे हैं.इसमें बारीक डायमंड्स का इस्तेमाल होता है. इन्हें आप ऑफिस या पार्टी दोनों जगह आराम से पहन सकती हैं.

Latest diamond jhumka design trends: डायमंड झुमका के वो सदाबहार डिजाइन्स जो कभी नहीं होंगे पुराने 7

लेयर्ड झुमका (Multi-Layered Jhumka) : इसमें दो या तीन लेयर्स होती हैं जो कान के नीचे एक शानदार स्टेप लुक देती हैं. 2026 में लेयर्ड ज्वेलरी का ट्रेंड फिर से लौट आया है. यह आपके चेहरे को थोड़ा लंबा और पतला दिखाने में मदद करता है.

Multi-layered jhumka

यह भी पढ़े : Latest Layered Necklace Styling Tips: साड़ी से लेकर जींस तक हर लुक में दिखें स्टाइलिश

यह भी पढ़े : Latest Pearl Necklace Design 2025: हॉट एंड क्लासी लुक के लिए पहनें लेटेस्ट पर्ल नेकलेस डिजाइन

यह भी पढ़े : Latest Velvet Bangles Designs For Brides: शादियों से लेकर पार्टी तक, हर मौके पर परफेक्ट

यह भी पढ़े : Latest Bangles Design: हर मौके पर पहनें लेटेस्ट और स्टाइलिश चूड़ियों का कलेक्शन

यह भी पढ़े : Bangles Designs for Women: हाथों में जब खनकेगी चूड़ियां,खूबसूरती में लगेगा चार चांद