मिर्ची काटने से हाथों में नहीं होगी जलन, ट्राई करें ये टिप्स

Kitchen Tips: मिर्ची काटने के बाद अक्सर लोगों के हाथों में जलन होने लगती है. इस समस्या को दूर करने के लिए हम यहां कुछ घरेलू टिप्स दे रहे हैं जिसे आजमाने से आपके हाथों की जलन दूर हो जाएगी.

By Rani Thakur | February 23, 2026 12:39 PM

Kitchen Tips: अगर आप किचन में है तो कुछ न कुछ बनाने के लिए मिर्ची का इस्तेमाल तो आम बात है. कच्ची मिर्च काट कर डालने से खाने का स्वाद तो बढ़ जाता है लेकिन हाथों में तेज जलन भी होने लगती है. यह समस्या किचन में काम करते वक्त हर किसी के लिए आती है. कई बार तो ऐसा है कि मिर्ची वाली हाथों से हम शरीर के अन्य हिस्से को भी छू लेते हैं, जिसके बाद बाकी जगह पर भी जलन शुरू हो जाती है. ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाकर इस जलन को दूर कर सकते हैं. चलिए जानते हैं मिर्ची काटने से हाथों में होने वाली जलन को दूर करने के टिप्स.

मिर्च काटने पर हाथों की जलन दूर करने के घरेलू उपाय

एलोवेरा जेल लगाएं

अगर आप एलोवेरा जेल को अपने हाथों में 2 मिनट तक लगाकर छोड़ दें, तो इससे आपके हाथों की जलन काफी हद तक दूर हो जाएगी. इसके इस्तेमाल से आपके स्किन पर भी कोई साइड इफेक्ट नहीं आएगा.

दही, मक्खन या दूध लगाएं

मिर्च काटने के बाद हाथों में जलन होने पर आप अपने हाथों में दूध, मक्खन या दही को लगाकर 2 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद हाथों को पानी से धो लें. ऐसा करने से आपके हाथों की जलन बहुत जल्दी  दूर हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Cooking Tips and Tricks: इन कुकिंग टिप्स से नार्मल खाने में भी आएगा गजब का स्वाद

शहद का इस्तेमाल

शहद में औषधीय गुण पाए जाते हैं. मिर्च काटने पर अगर हाथों में जलन होती है तो आप अपने हाथों में शहद लगा लें. इसे लगाने पर आपके हाथों की जलन बहुत जल्दी दूर हो जाएगी.

नींबू का इस्तेमाल

मिर्च काटने पर हाथों में तेज जलन हो रही हो तो अपने हाथों में नींबू का रस अच्छी तरह लगाए. नींबू का रस लगाते ही आपको जलन से छुटकारा मिल जाएगा. इसे लगाने से हाथों में साइड इफेक्ट भी नहीं होंगे.

यह भी पढ़ें: आपके खाने को स्वादिष्ट बनाएंगे ये फूड सीक्रेट, जरूर करें ट्राई

यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: अब खराब नहीं होंगे किचन में रखे ये सामान, बस आजमाएं आसान ट्रिक्स