पिगमेंटेशन से परेशान? जानिए डॉक्टर हंसा जी से नेचुरल रेमेडीज

पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट आजकल आम समस्याएँ हैं. डॉक्टर हंसा जी के प्राकृतिक उपाय और सही जीवनशैली अपनाकर घर पर ही साफ और चमकदार त्वचा पाई जा सकती है.

By Pratishtha Pawar | March 29, 2026 8:14 PM

How to Remove Pigmentation Naturally At Home: आजकल धूप, प्रदूषण, तनाव और गलत खान-पान की वजह से चेहरे पर पिगमेंटेशन (pigmentation) और डार्क स्पॉट्स की समस्या बहुत आम हो गई है. डॉ. हंसा योगेन्द्र  के अनुसार पिगमेंटेशन सिर्फ बाहर की समस्या नहीं है, बल्कि यह शरीर के अंदर के असंतुलन का संकेत भी हो सकता है. इसलिए केवल क्रीम लगाने से नहीं, बल्कि नेचुरल रेमेडीज (Natural Remedies), सही डाइट, अच्छी नींद और स्ट्रेस कम करने से पिगमेंटेशन धीरे-धीरे कम किया जा सकता है.

स्किन पिग्मन्टैशन कम करने के आसान नैचुरल टिप्स (How to Remove Pigmentation Naturally At Home)

नेचुरल स्किन केयर

1. फ्लैक्स सीड जेल

अलसी के बीज को पानी में उबालकर जेल बनाएं. इसे रात में चेहरे पर लगाएं. इससे स्किन हाइड्रैट होती है और डार्क स्पॉटस धीरे-धीरे हल्के होते हैं.

2. चंदन, हल्दी और हनी मास्क

चंदन पाउडर, हल्दी और शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और हफ्ते में 2 बार लगाएं. इससे स्किन अच्छी होती है और पिग्मेंटेशन कम होती है.

3. मुलेठी और एलोवेरा जेल

मुलेठी पाउडर और एलोवेरा जेल मिलाकर रात में स्पॉट्स पर लगाएं. यह मेलानिन कम करने में मदद करता है.

4. पटैटो जूस

आलू का रस डार्क स्पॉट्स पर लगाएं. यह Natural lightning का काम करता है. सेंसिटिव स्किन वाले लोग कम इस्तेमाल करें.

5. फेस ऑइल

रात में 2-3 बूंद कुमाड़ी ऑइल या रोजशिप ऑइल लगाने से स्किन रिपेयर होती है और मार्क्स कम होते हैं.

डिस्क्लेमर: इस ब्लॉग में दी गई यह स्किनकेयर और हेयरकेयर जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है, यह मेडिकल सलाह नहीं है. किसी भी प्रोडक्ट या नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें और समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: रूखी और बेजान त्वचा? सोने से पहले करें ये 3 काम, सुबह मिलेगा गहरा मॉइस्चर और नैचुरल ग्लो

यह भी पढ़ें: स्किन को तेजी से बूढ़ा बना रही खान-पान की ये चीजें – उम्र से पहले छिन रही जवानी