बिना सांचे के भी गुजिया बनाना है आसान, ट्राई करें ये तरीके

गुजिया की मिठास होली के त्योहार को और भी खास बना देती है. अगर आपके पास मोल्ड नहीं है, तो चिंता की कोई बात नहीं है. इन तरीकों से आप बिना मोल्ड के भी गुजिया बना सकते हैं.

By Sweta Vaidya | February 26, 2026 12:04 PM

होली के त्योहार में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं. होली के मौके पर अधिकतर घरों में गुजिया बनाई जाती है. गुजिया बनाने के लिए सांचे का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आपके पास सांचा नहीं है या आप बिना सांचे के गुजिया बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप बिना सांचे के गुजिया बनाने के बारे में जान सकते हैं. 

गुजिया बनाने के लिए क्या करें?

गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले आप मैदा में थोड़ा तेल या घी डालकर गूंथ लें. इसे आप ढककर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. गुजिया के लिए आप मावा या सूजी की स्टफिंग तैयार करें. इसके लिए पैन में मावा या सूजी को भूनें. फिर नारियल, ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर और पिसी चीनी मिला लें. 

बिना सांचे के ऐसे तैयार करें गुजिया

पहला तरीका 

गुजिया बनाने के लिए आप सबसे पहले गूंथे हुए मैदा से छोटी लोई बना लें. इसे आप पूरी के साइज का बेल लें. पूरी के बीच में 1-2 चम्मच स्टफिंग रखें. इसके बाद आप पानी को किनारों पर लगा लें. इसे आधा मोड़ लें. अब उंगलियों से एक किनारे पास थोड़ा सा दबाएं और इसे फोल्ड कर दें. इसी तरह दबाते और फोल्ड करते जाएं. इस तरह से आप गुजिया को तैयार कर सकते हैं. गुजिया को आप तेल में डालकर फ्राई कर लें. हाथों से बनी ये डिजाइन देखने में बहुत सुंदर लगती है. 

गुजिया बनाने का तरीका (ai generated image)

दूसरा तरीका 

बिना सांचे के गुजिया बनाने के लिए आपको बस जरूरत पड़ेगी एक कांटे चम्मच की. इस तरीके में आप मैदा से छोटी लोई बना लें. इसे भी पूरी के साइज के जितना बड़ा बेल लें. बीच में स्टफिंग को रखें. किनारों पर पानी लगा लें. फिर इसे आधा मोड़ दें. अब कांटे वाले चम्मच को किनारों पर हल्का दबाते हुए डिजाइन बना लें. इससे सुंदर डिजाइन बन जाएगी और किनारे अच्छे से बंद भी हो जाएंगे. 

गुजिया बनाने का तरीका कांटे चम्मच से (ai generated image)

यह भी पढ़ें: Cooking Tips and Tricks: इन कुकिंग टिप्स से नार्मल खाने में भी आएगा गजब का स्वाद

यह भी पढ़ें: आपके खाने को स्वादिष्ट बनाएंगे ये फूड सीक्रेट, जरूर करें ट्राई