मूली सूखने की टेंशन खत्म, जानिए फ्रेश रखने का तरीका
How To Keep Mooli Fresh: मूली को रखना चाहते हैं ज्यादा दिनों तक फ्रेश, तो इस आर्टिकल से अपनाएं मूली को ताजा रखने के कुछ टिप्स.
How To Keep Mooli Fresh: बाजार में कई सारी रंग-बिरंगी सब्जियां मिलती हैं. जिनमें से एक है मूली. मूली से सिर्फ एक ही डिश नहीं बल्कि सालद, पूरी और भी तरह की डिश तैयार होती हैं. जब भी घर पर हम ज्यादा मात्रा में मूली ले आते हैं तो ये जल्दी सूखने या खराब होने लगती हैं. ऐसे में क्या आप भी इस बात से परेशान हैं? तो ये आर्टिकल आपके काम का है. अब आपको मूली सूखने और खराब होने की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप मूली को कुछ समय के लिए ताजा रख सकते हैं.
सही तरीके से साफ करें
मूली पर लगी मिट्टी को आप हल्के हाथ से साफ कर लें. ध्यान रखें कि ज्यादा देर तक पानी में न रखें. अगर आप पानी से धो रहे हैं तो धोने के बाद मूली को अच्छी तरह सुखाएं.
गीले कपड़े में लपेटें
मूली को हमेशा हल्के गीले कपड़े में लपेटें. इसके लिए आप पत्तों को गीला न करें, पत्ते में नमी रहने के कारण ये खराब हो सकते हैं. जब गीला कपड़ा सुख जाए तब आप इसमें हल्का पानी छिड़कते रहें.
फ्रेश रखने के लिए डिब्बे में रखें
आप मूली को जालीदार बैग, हल्का खुला कंटेनर या ढक्कन वाला डिब्बा जिसमें थोड़ी हवा जा सके इसमें रख सकते हैं. इससे मूली फ्रेश रहेगी और लंबे समय तक आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
फ्रिज में रखने का सही तरीका
मूली को फ्रिज के सब्जी वाले बॉक्स में रखें. मूली को किसी भी अन्य सब्जियों के साथ नहीं रखें. ध्यान रखें कि मूली के पत्तों को नहीं काटे, इससे मूली जल्दी सूखने लगती हैं.
