घर पर पड़ी हुई है ज्यादा फूलगोभी, तो ऐसे करें सुखाकर स्टोर
अगर आप भी फूलगोभी को लंबे टाइम तक स्टोर करने का सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आइए जानते हैं फूलगोभी को सुखाने के आसान टिप्स.
ठंड के मौसम में फूलगोभी आसानी से मिल जाती है. इससे कई तरह की रेसिपी बनाई जाती है जैसे पराठे, गोभी चिली, गोभी मंचूरियन या आलू गोभी की सब्जी. कई बार बाजार से ज्यादा मात्रा में लोग गोभी खरीद कर ले आते हैं. ज्यादा गोभी का एक ही बार में इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है. रोज-रोज फूलगोभी खाने से मन भी भर जाता है और कुछ दिनों के बाद खराब होने का डर भी रहता है. ऐसे में फूलगोभी को सुखाकर स्टोर करना एक बेहतरीन तरीका है. सूखी फूलगोभी लंबे समय तक सुरक्षित रहती है. आप इससे स्वादिष्ट सब्जी तैयार कर सकते हैं. सूखी हुई फूलगोभी से बनी सब्जी का स्वाद अलग होता है और ये आपको जरूर पसंद आएगी. आइए जानते हैं फूलगोभी सुखाने का तरीका.
सामग्री
- ताजी फूलगोभी- 1 से 2 फूलगोभी
- पानी- जरूरत के अनुसार
फूलगोभी सुखाने का तरीका
- फूलगोभी सुखाने के लिए सबसे पहले आप फूलगोभी को लें. इसे आप बड़े टुकड़ों में काट लें.
- टुकड़ों में काटने के बाद आप एक बड़े बर्तन में पानी को उबाल लें. इसमें फूलगोभी डालें. फूलगोभी के टुकड़ों को 1-2 मिनट तक उबाल लें.
- अब आप पानी को छान लें. फिर इसे साफ कपड़े या पेपर टॉवल पर फैला लें जिससे पानी पूरी तरह से सूख जाए.
- अब साफ कपड़े के ऊपर फूलगोभी को धूप में फैलाकर सुखाएं. फूलगोभी को पूरी तरह ड्राई होने में 3-4 दिन लगते हैं.
- जब फूलगोभी पूरी तरह से सूख जाए और कुरकुरी हो जाए तो इसे एयरटाइट कंटेनर या जार में स्टोर करें. इससे आप स्वादिष्ट सब्जी तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़े: Kitchen Hacks: तेल से सन्न कोयला बन गई है कड़ाही, बस ये आसान टिप्स करें फॉलो – चुटकियों में होगी साफ
यह भी पढ़े: Easy Ways to Remove Stickers: स्टिकर हटाना हुआ आसान बर्तन से स्टिकर और दाग दोनों हटाएं इन आसान तरीकों से
