अंगूर से बनाएं ये मजेदार डिशेज, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

अंगूर से आपने कुछ रेसिपी बनाने का ट्राई किया है क्या? अगर नहीं तो आप इस आर्टिकल में अंगूर से बनने वाली कुछ ऐसी ही रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं.

By Sweta Vaidya | March 1, 2026 5:57 PM

आप भी बाजार से ज्यादा मात्रा में अंगूर खरीद कर लाए हैं और रोज एक ही तरीके से इसे खाकर बोर हो गए हैं तो अब समय है कुछ नया ट्राई करने का. आप अंगूर का इस्तेमाल करके आप कई लाजवाब रेसिपी बना सकते हैं. खास बात ये है कि इन रेसिपीज को बनाने में ज्यादा समय या मेहनत भी नहीं लगती है. तो चलिए जानते हैं, अंगूर से बनने वाली कुछ ऐसी ही टेस्टी रेसिपी आइडियाज. 

अंगूर का जूस

ताजगी से भरपूर अंगूर का जूस को बनाना बहुत आसान है. इसे बनाने के लिए आप अंगूर को अच्छी तरह धोकर मिक्सर में पीस लें. इसे आप छान लें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा काला नमक डालकर सर्व करें. 

अंगूर का जैम

अंगूर जैम ब्रेड या पराठे के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है. आप इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. एक पैन में अंगूर और चीनी डालकर धीमी आंच पर पकाएं. जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो उसमें थोड़ा नींबू रस मिला लें. ठंडा होने पर एयरटाइट जार में भर लें.

अंगूर शिकंजी 

आप अंगूर से शिकंजी बना सकते हैं. इसके लिए आप अंगूर को अच्छे से धो लें. इसे मिक्सी जार में डाल दें. नींबू, चीनी, चाट मसाला और थोड़ा काला नमक मिला दें. फिर आप इसमें बर्फ और सोडा को मिलाकर सर्व करें. 

मसाला अंगूर 

आप कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो मसाला अंगूर बना सकते हैं. इसे आप झटपट से तैयार कर सकते हैं. धुले हुए अंगूर में चाट मसाला, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च मिलाकर अच्छे से मिला लें. इसे तुरंत सर्व करें. 

यह भी पढ़े: मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी – घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी होली स्पेशल पापड़ी चाट

यह भी पढ़े: इस होली मिठाई में घोलें नया रंग – ऑरेंज रसमलाई से जीतें सबका दिल