धनिया पत्ती फ्रेश रखने के लिए अपनाएं सुमन का ये तरीका

अगर आप भी चाहती हैं कि धनिया पत्ती कई दिनों तक हरी-भरी और ताजा बनी रहे तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आइए जानते हैं धनिया को स्टोर करने का सही तरीका.

By Sweta Vaidya | March 1, 2026 2:21 PM

किचन में धनिया पत्ती का इस्तेमाल बहुत आम है.  चाहे दाल हो, सब्जी, चाट या सलाद थोड़ी सी कटी हुई धनिया पत्ती डालते ही खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है. इसकी खुशबू और हरा-भरा रंग किसी भी डिश को खास बना देता है. धनिया पत्ती का इस्तेमाल चटनी बनाने में भी बहुत होता है. चटपटी धनिया की चटनी खाने के स्वाद को भी बढ़ा देती है. इसलिए लोग इसे अक्सर मार्केट से खरीद कर लाते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि धनिया पत्ती दो-तीन दिन में ही मुरझाने लगती है और फिर खराब हो जाती है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी धनिया पत्ती लंबे समय तक फ्रेश और हरी बनी रहे, तो उसे सही तरीके से स्टोर करना बेहद जरूरी है. सही स्टोरेज टिप्स अपनाकर आप धनिया को कई दिनों तक ताजा रख सकते हैं और बार-बार बाजार जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. धनिया को लंबे टाइम तक फ्रेश रखने के लिए आप एक आसान तरीका अपना सकते हैं. इस हैक को सुमन ने इंस्टाग्राम हैंडल @suman.ranganath.gowda पर शेयर किया है. आइए जानते हैं धनिया को स्टोर करने का तरीका. 

धनिया को स्टोर करने का तरीका 

  • धनिया स्टोर करने के लिए सबसे पहले आप जार में थोड़ा पानी को डाल दें. 
  • इसमें आप हरे धनिया को डाल दें. 
  • इसे आप एक प्लास्टिक बैग से कवर कर दें. 
  • फिर आप इसे फ्रिज में स्टोर कर दें. इस तरह से आपका धनिया 3 हफ्ते तक फ्रेश रहेगा. 

यह भी पढ़ें: बिना सांचे के भी गुजिया बनाना है आसान, ट्राई करें ये तरीके

यह भी पढ़ें: Cooking Tips and Tricks: इन कुकिंग टिप्स से नार्मल खाने में भी आएगा गजब का स्वाद

यह भी पढ़ें: आपके खाने को स्वादिष्ट बनाएंगे ये फूड सीक्रेट, जरूर करें ट्राई