व्रत में ट्राइ करें शेफ रणवीर बरार का खास ड्राई फ्रूट शेक – ऊर्जा से भर देगा आपका दिन

व्रत के दौरान कमजोरी से बचने के लिए ट्राई करें यह हेल्दी ड्राई फ्रूट शेक, जो स्वाद के साथ-साथ आपको देगा दिनभर की एनर्जी और ताकत.

By Pratishtha Pawar | March 17, 2026 7:30 PM

Dry Fruit Shake for Fasting: क्या आप भी व्रत के दौरान कमजोरी महसूस करते हैं और कुछ हेल्दी और टेस्टी पीने का मन करता है, तो यह ड्राई फ्रूट शेक की रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. ड्राइ फ्रूट से बनने वाला यह शेक स्वाद में तो लाजवाब होता ही है, साथ ही शरीर को तुरंत ऊर्जा भी देता है. इस रेसिपी को बनाना बेहद आसान है. इसे बच्चे भी पी सकते है.

व्रत वाला ड्राई फ्रूट शेक बनाने आवश्यक के लिए सामग्री

  • 5-6 बादाम (भीगे हुए, छिले हुए)
  • 4-5 काजू
  • 2-3 अंजीर (सूखे)
  • 4-5 किशमिश
  • 1 गिलास दूध (या व्रत में आप नारियल दूध भी ले सकते हैं)
  • 1 चम्मच शहद या खजूर (मिठास के लिए)
  • 2-3 केसर के धागे
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर

ड्राई फ्रूट शेक बनाने की आसान विधि (Dry Fruit Shake for Fasting)

ड्राई फ्रूट शेक
  • सभी ड्राई फ्रूट्स को 2-3 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें ताकि वे नरम हो जाएं और आसानी से ब्लेंड हो सकें.
  • भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स को मिक्सर में डालें और थोड़ा दूध मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें.
  • अब इसमें बाकी दूध, शहद या खजूर, इलायची पाउडर और केसर डालकर दोबारा अच्छे से ब्लेंड करें.
  • शेक को गिलास में निकालें और ठंडा या हल्का गुनगुना सर्व करें.
  • अगर आप व्रत में हैं तो चीनी की जगह शहद या खजूर का इस्तेमाल करें तो यह ज्यादा हेल्दी और नेचुरल होता है

यह भी पढें: व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? ट्राई करें शेफ रणवीर बरार की व्रत वाली आलू टिक्की

यह भी पढें: Navratri Vrat Recipe of Kuttu Ki Puri:  व्रत के लिए एकदम लाइट और स्वादिष्ट रेसिपी