अब मिनटों में छील लेंगे अनार, इन आसान टिप्स को करें ट्राई 

अनार के दाने निकालना लगता है बड़ा काम, तो आप इस आर्टिकल से जान सकते हैं अनार छीलने का आसान तरीका.

By Priya Gupta | March 3, 2026 9:35 AM

अनार खाना सबको पसंद होता है, लेकिन जब बात आती है घर पर रखें अनार छीलने की, तो ये काम कई लोगों को काफी मुश्किल लगता है. अगर आपको भी अनार छीलने और इसके दाने निकालने में परेशानी आती है, तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आज हम आपको अनार को आसानी से छीलने और इसके दाने बिना टूटे निकालने के कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप मिनटों में अनार के दाने निकाल सकते हैं. 

इस तरह कट लगाएं

सबसे पहले आप अनार को अच्छे से धो लें. धोने के बाद अनार के ऊपर का क्राउन वाला हिस्सा काट दें. अब आप अनार के स्किन पर ऊपर से नीचे हल्की-हल्की चाकू से कटे लगाएं. लगभग 3-4 कट लगाएं. ध्यान रखें कि कट इतनी गहरी न हो कि बीज कट जाएं. अनार को हल्का रोल करें. इससे अंदर अनार के ढीले हो जाते हैं और अनार का दाना निकालना बहुत आसान हो जाता है. 

इस तरह दाने निकालें 

कटे हुए हिस्सों के अनुसार अनार को धीरे-धीरे हाथ से खोलें. जब आप अनार को खोलेंगे, तो देखेंगे कि अनार के बीज अच्छे से अलग हो गए हैं. इसके बाद आप उंगलियों से बीजों के छिलके अलग करें. अगर अनार के दाने ठीक से नहीं निकल रहें है तो आप चम्मच से हल्का अनार को थपथपाकर दाने निकालें. इसके अलावा आप अनार के दानों को हाथ से हल्का दबाकर निकालें. 

अनार के दाने अलग करें

जब अनार के दाने ठीक तरह से निकल जाए, तब आप इसे सीधे खा सकते हैं या सलाद, डेसर्ट, जूस जैसे डिश बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- अब अनानास काटना नहीं होगा मुश्किल, अपनाएं ये आसान टिप्स

यह भी पढ़ें- How To Store Vegetables In Fridge: अब हफ्तों तक नहीं होंगी सब्जियां खराब, फ्रिज में ऐसे करें स्टोर, रहेगी ताजगी बरकरार