Diwali Rangoli 2025: अगर पहली बार बना रही हैं रंगोली, तो फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

Diwali Rangoli 2025 : अगर आप भी पहली बार बना रही है रंगोली तो इन आसान स्टेप्स और सिंपल आइडियाज को जरुर देख लें.

By Shinki Singh | October 18, 2025 11:56 PM

Diwali Rangoli 2025: दिवाली का मतलब है रोशनी का त्योहार और अपने घर को सजाने का एक खास मौका.दीयों की जगमगाहट, फूलों की खुशबू और उनके साथ सजी रंग-बिरंगी रंगोली. ये सब मिलकर एक फेस्टिव माहौल बनाते हैं. दिवाली पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है लेकिन कई बार पहली बार कोशिश करने वालों को यह थोड़ा मुश्किल लगता है.अगर आप भी सोच रही हैं कि इस बार दिवाली रंगोली 2025 पर घर सजाएं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कहां से शुरू करें तो चिंता मत करें.यहां हम बता रहे हैं कुछ आसान स्टेप्स और सिंपल आइडियाज जिनकी मदद से आप बिना गलती के खूबसूरत रंगोली बना सकती हैं.

Diwali rangoli 2025: अगर पहली बार बना रही हैं रंगोली, तो फॉलो करें ये आसान स्टेप्स 4
  • सही स्थान का चयन : रंगोली बनाने के लिए सबसे जरूरी है जगह का चुनाव. जैसे घर का मुख्य द्वार, पूजा स्थल या बालकनी आमतौर पर रंगोली के लिए चुनी जाती है. हालांकि ऐसी जगह चुनना बेहतर होता है जहां आवाजाही कम हो. ताकि आपके द्वारा बनाया गया डिजाइन आसानी से खराब न हो.
  • जगह को करें साफ : जहां रंगोली बनानी है उस जगह को पहले अच्छी तरह साफ कर लें.सूखी और समतल सतह पर रंगोली ज्यादा सुंदर बनती है.
Diwali rangoli 2025: अगर पहली बार बना रही हैं रंगोली, तो फॉलो करें ये आसान स्टेप्स 5
  • डिजाइन तय करें : पहले से सोच लें कि आप कौन सा डिजाइन बनाना चाहती हैं.जैसे ही फूल, दीया, स्वस्तिक या मंडल पैटर्न. शुरुआती लोग सिंपल डिजाइन से शुरुआत करें.
  • चॉक या पेंसिल से हल्का आउटलाइन बनाएं : डायरेक्ट रंग डालने की बजाय पहले चॉक से डिजाइन का आउटलाइन बना लें.इससे गलती की संभावना कम होती है.
  • रंग भरो धीरे-धीरे :अब आउटलाइन के अंदर रंग भरो. एक ही दिशा में हाथ चलाएं ताकि रंग फैलें नहीं.हल्के हाथों से रंग डालें.
Diwali rangoli 2025: अगर पहली बार बना रही हैं रंगोली, तो फॉलो करें ये आसान स्टेप्स 6
  • सजावट करें: रंगोली को और सुंदर बनाने के लिए इसके किनारों पर फूल की पंखुड़ियां, दीए या छोटे मोती लगा सकते हैं.
  • फोटो क्लिक करें और एन्जॉय करें : जब आपकी रंगोली तैयार हो जाए तो उसकी फोटो जरूर लें. इस खूबसूरत पल को यादगार बनाएं.

Also Read :Dhanteras Rangoli Design 2025: दीपों के त्योहार पर ट्राय करें ये आसान और खूबसूरत रंगोली आइडियाज

Also Read : Rangoli Designs for School Competition: मिनटों में बनाएं सुंदर, क्रिएटिव और प्रतियोगिता जीतने वाली रंगोली डिजाइन्स