घर पर तैयार करें छाछ मसाला, शेफ भूपी ने बताया बनाने का तरीका

Chaas Masala: घर की बनी ताजा छाछ का स्वाद तब और बढ़ जाता है जब सही मसालों का मिश्रण हो. बाजार के पैकेट वाले मसालों के बजाय, आप घर पर ही छाछ मसाला तैयार कर सकते हैं. अगर आप भी घर पर छाछ मसाला बनाना चाहते हैं तो शेफ भूपी की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. छाछ मसाला बनाने की रेसिपी इंस्टाग्राम अकाउंट @chefbhupikitchen पर शेयर किया गया है.

By Sweta Vaidya | March 21, 2026 10:03 AM

Chaach Masala: गर्मियों के दिनों में दही से बनी ठंडी-ठंडी चीजों का मजा ही अलग होता है. आमतौर पर लोग लस्सी या रायता बनाते हैं. अगर गर्मी में आप कुछ मसालेदार ड्रिंक तैयार करना चाहते हैं तो छाछ रायता एक अच्छा ऑप्शन है. इसका स्वाद बढ़ाने के लिए खास छाछ मसाला तैयार किया जाता है, जो इसे और भी टेस्टी बना देता है. अच्छी बात यह है कि इसे बार-बार बनाने की झंझट से बचने के लिए एक बार में तैयार करके स्टोर भी कर सकते हैं. जब भी मन पीने का मन करे छाछ में थोड़ा मसाला डालें और स्वादिष्ट छाछ रायता झटपट से तैयार करें. 

छाछ मसाला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पुदीना- 50 ग्राम
  • हरा धनिया- 150 ग्राम
  • जीरा- 5 छोटे चम्मच
  • सौंफ- 4 छोटे चम्मच
  • धनिया के बीज- 3 छोटे चम्मच
  • काली मिर्च- 1 छोटा चम्मच
  • लौंग- आधा छोटा चम्मच
  • अजवाइन- 1 छोटा चम्मच
  • खसखस- 2 छोटे चम्मच
  • करी पत्ते- 18-20 पत्ते
  • हींग- 1 छोटा चम्मच
  • काला नमक- 1 बड़ा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • अमचूर पाउडर- 1 बड़ा चम्मच

छाछ मसाला कैसे तैयार करें? 

  • छाछ मसाला बनाने के लिए सबसे पहले आप पुदीना और धनिया के पत्तों को धूप में सुखा लें.
  • अब आप एक पैन को गर्म करें. इसमें आप जीरा डालें और इसे अच्छे से भूनें. 
  • इसके बाद आप पैन में धनिया के बीज, सौंफ, काली मिर्च, लौंग और अजवाइन को डाल दें. फिर इसमें आप खसखस और करी पत्ते को डाल दें. सभी चीजों को धीमी आंच पर भूनें. अब इसमें आप हींग डाल दें. 
  • धनिया और पुदीना की पत्तियों को भी डाल दें. अब सभी चीजों को ठंडा होने दें और मिक्सर जार में डाल दें. इसमें आप स्वादानुसार नमक और काला नमक को मिला दें. खट्टे स्वाद के लिए आप इसमें अमचूर पाउडर मिला दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. 
  • इस पाउडर को आप एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें और इसे आप 6 से 8 महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं. 

यह भी पढें: व्रत में ट्राइ करें शेफ रणवीर बरार का खास ड्राई फ्रूट शेक – ऊर्जा से भर देगा आपका दिन

यह भी पढें: व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? ट्राई करें शेफ रणवीर बरार की व्रत वाली आलू टिक्की