संकल्प से सिद्धि कैसे पाएं? बीके शिवानी के विचारों से बदलें जिंदगी

बीके शिवानी के संकल्प सिद्धि, पॉजिटिव थिंकिंग और पावरफुल Affirmations के जरिए जानें कैसे सही सोच आपकी जिंदगी बदल सकती है और तनाव से दूर रहकर खुशहाल जीवन जी सकते हैं.

By Pratishtha Pawar | March 21, 2026 11:25 PM

BK Shivani Quotes: संकल्प सिद्धि भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसका मतलब है – अपने अच्छे और सही विचारों को बार-बार सोचने से वे सच में बदल सकते हैं. हमारे विचार हमारे जीवन की नींव होते हैं. अगर हम रोज सकारात्मक सोच रखें और अपने मन को अच्छे विचारों से भरें, तो हमारे जीवन में खुशी, आत्मविश्वास और सफलता अपने आप आने लगती है.

बीके शिवानी बताती हैं कि सही सोच, कम सोच और धीरे सोचने की आदत हमें तनाव, चिंता और नकारात्मक भावनाओं से बचाती है. बच्चे हों या बड़े, हर कोई इस अभ्यास से अपने जीवन को आसान और खुशहाल बना सकता है.

कैसे करें सही सोच?

  • सही सोचें – अच्छे और सही विचार रखें.
  • कम सोचें  – बार-बार एक ही बात पर न फंसें.
  • धीरे सोचें – जल्दी-जल्दी न सोचें, ध्यान से सोचें.

संकल्प से सिद्धि पाने के लिए रोज दोहराएं ये 7 संकल्प (BK Shivani Quotes)

  • अपने आप पर विश्वास बढ़ाने के लिए.कहें – मैं शक्तिशाली हूं.
  • किसी भी मुश्किल में शांत रहने के लिए. – मैं हमेशा शांत हूं.
  • हर दिन खुशी महसूस करने के लिए. – मैं हमेशा खुश हूं.
  • दोस्तों और परिवार के साथ प्यार बढ़ाने के लिए मन ही मन दोहराएं – मेरे सभी रिश्ते अच्छे हैं.
  • पढ़ाई या नौकरी में संतोष पाने के लिए कहें – मेरा काम सही और अच्छा है.
  • अपने जीवन में समृद्धि महसूस करने के लिए कहें – मेरा काम सही और अच्छा है.
  • नकारात्मक चीजों से खुद को बचाने के लिए. – ईश्वर की शक्ति और आशीर्वाद मेरे साथ हैं.

कैसे करें अभ्यास?