रात को सोने से पहले कहें ये 10 पॉजिटिव बातें – मन हल्का, नींद गहरी और दिन होगा खुशियों भरा

सोने से पहले बीके शिवानी के ये आसान पॉजिटिव विचार बोलें और मन को शांति, खुशी और हल्कापन दें, नींद गहरी और दिन खुशियों भरा बनाएं.

By Pratishtha Pawar | March 18, 2026 9:42 PM

BK Shivani Night Affirmations in Hindi: दिनभर की भागदौड़, स्ट्रेस और निगेटिव विचार हमारे मन को थका देते हैं. ऐसे में सोने से पहले अगर हम कुछ अच्छे और पॉजिटिव विचार दोहराते हैं, तो हमारा मन शांत होता है और नींद भी बेहतर आती है.

बीके शिवानी के अनुसार, रात का समय हमारे अवचेतन मन (Subconscious Mind) पर गहरा असर डालता है. इसलिए सोने से पहले जो हम सोचते और बोलते हैं, वही हमारी अगली सुबह और पूरे जीवन को प्रभावित करता है. इसीलिए रात को खुश और शांत बनाने के लिए बीके शिवानी के 10 ईजी पॉजिटिव विचार बोलना, हमारे मन को हल्का, खुश और सकारात्मक बनाता है.

रात को खुश और शांत बनाने के लिए 10 आसान पॉजिटिव विचार (BK Shivani Night Affirmations in Hindi)

सोने से पहले बीके शिवानी के ये आसान पॉजिटिव विचार बोलें
  1. आज जो मिला, उसके लिए धन्यवाद.
  2. मैं शांत और खुश हूं.
  3. सब कुछ ठीक हो रहा है.
  4. मैं सबको माफ करता हूं.
  5. मैं मजबूत हूं.
  6. मैं अच्छे विचार सोचता हूं.
  7. हर दिन नया मौका है.
  8. मैं खुद से प्यार करता हूं.
  9. मेरे पास जो है, वही काफी है.
  10. कल और भी अच्छा होगा

इन छोटे-छोटे विचारों को रोज रात में बोलने से आपका मन शांत रहेगा और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही दोहराएं बीके शिवानी के ये 5 छोटे वाक्य, दिन बन जाएगा खुशियों भरा