लाडले का नाम रखने से पहले देखें ये लिस्ट, हर नाम है खूबसूरत

Baby Boy Names: आप भी अगर अपने नन्हें से लाडले के लिए सुंदर नाम की तलाश में हैं तो यहां हम सबसे बेस्ट नाम की लिस्ट लेकर आए हैं, जो कि आपको खूब पसंद आएंगे.

By Rani Thakur | February 13, 2026 8:04 AM

Baby Boy Names: हर माता-पिता अपने बच्चे को सुंदर और प्यारा नाम देना चाहते हैं और यह जरूरी भी है. इसकी वजह है कि नाम ही भविष्य में बच्चे की पहचान बनती है. आपके घर में भी अगर किसी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है तो आप भी जरूर नाम की तलाश कर रहे होंगे. आपकी इस समस्या का समाधान करने के लिए हम यहां एक से बढ़कर एक नामों की लिस्ट लेकर आए हैं. यहां दिए गए सारे नाम खूबसूरत होने के साथ-साथ सुंदर अर्थों वाले भी हैं. तो चलिए अब इस लिस्ट को देखते हैं.

लड़कों के नामों की लिस्ट  (Baby Boy Names In Hindi)

  • विवान (Vivaan) –  सुबह, जीवन से भरपूर
  • रेयांश (Reyansh) –  प्रकाश की किरण, भगवान विष्णु का अंश
  • शौर्य (Shaurya) – वीरता, बहादुरी
  • कबीर (Kabir) – महान, प्रसिद्ध
  • ईशान (Ishan) –  भगवान शिव, सूर्य
  • कियान (Kiaan) – राजा, ईश्वर की कृपा
  • अद्विक (Advik) – अनोखा या अद्वितीय
  • आरव (Aarav) –  शांतिपूर्ण, भावपूर्ण संगीत
  • अयान (Ayaan) – भगवान की कृपा, प्रकाश की किरण
  • ध्रुव (Dhruv) – ध्रुव तारा, अटल
  • अर्जुन (Arjun) – योद्धा राजकुमार, पांडव

यह भी पढ़ें: अपने बच्चे को दें गहरे अर्थों वाले सुंदर नाम, यहां देखें लिस्ट

  • कृष्ण (Krishna) – सर्वोच्च ईश्वर, भगवान कृष्ण
  • रुद्र (Rudra) – भगवान शिव का अवतार
  • कार्तिकेय (Kartikeya) – युद्ध के देवता, शिव के पुत्र
  • नील (Neel) –  नीला, रंग
  • ओजस (Ojas) – तेज, ऊर्जा
  • युवान (Yuvan) – युवा, स्वस्थ
  • तक्ष (Taksh) –  राजा भरत का पुत्र
  • अभीर (Abhir) – एक चरवाहा, गुलाल
  • समर (Samar) – युद्ध, समय
  • नाविक (Navik) –  नाविक
  • लक्ष्य (Lakshya) –  उद्देश्य, पाने वाला
  • पार्थ (Parth) – अर्जुन का एक नाम, राजा
  • माधव (Madhav) – भगवान कृष्ण
  • ऋत्विक (Ritvik) –  पुजारी, वेद
  • वेद (Ved) – पवित्र ज्ञान
  • ज्ञानेश (Gyanesh) – ज्ञान का स्वामी
  • हृदय (Hriday) – दिल
  • सार्थक (Sarthak) – अर्थपूर्ण
  • मयंक (Mayank) – चंद्रमा
  • मिहिर (Mihir) – सूर्य

यह भी पढ़ें: प्यारी बिटिया को दें दिल को छू जाने वाले लेटेस्ट नाम  

यह भी पढ़ें: नन्हे मेहमान को देना है मॉडर्न नाम? यहां देखें सबसे बेस्ट लिस्ट