Billionaire: ‘धुरंधर 2’ की बड़ी सफलता के बीच अर्जुन रामपाल ने साइन की ‘बिलियनेयर’, मेजर इकबाल के बाद अब बनेंगे बिजनेस मैन
Billionaire: अर्जुन रामपाल ने 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बाद अपनी नई वेब सीरीज 'बिलियनेयर' साइन की. जानिए कहानी, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और कब शुरू होगी शूटिंग.
Billionaire: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जबरदस्त सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म ने सिर्फ छह दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ₹900 करोड़ का धमाका किया. फिल्म की कहानी और अर्जुन के मेजर इकबाल के किरदार को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा. इस शानदार सफलता के बाद, अर्जुन रामपाल ने अपनी नई वेब सीरीज ‘बिलियनेयर’ साइन कर ली है, जिसमें वह लीड रोल निभाते नजर आएंगे.
अमेजन MX Player ने इस सीरीज की अनाउंसमेंट मुंबई में आयोजित इवेंट ‘कनेक्टेड वर्ल्डस’ में की. इस मौके पर प्लेटफॉर्म ने प्रोजेक्ट से जुड़ी कई दिलचस्प और अहम अपडेट्स भी साझा किए. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
बिलियनेयर की प्रोडक्शन टीम
बिलियनेयर में अर्जुन रामपाल के अलावा हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल का निर्देशन होगा. वहीं, स्टोरी अनुभव चोपड़ा और शांतनु सागर ने लिखी है.
बिलियनेयर की कहानी क्या है?
‘बिलियनेयर’ तेजी से बदलते भारत में घटती है और एक पावरफुल बिजनेस मैन के बड़े बनने की कहानी दिखाती है. वह अपने बड़े सपने और ताकत से नया बिजनेस बनाने के लिए पुराने नियमों को तोड़ता है. जैसे-जैसे उसकी ताकत बढ़ती है, उसका असर समाज और आसपास के लोगों पर भी पड़ता है. शो यह दिखाता है कि इतनी ताकत से समाज और लोगों की सोच पर क्या असर होता है.
‘बिलियनेयर’ को लेकर अर्जुन रामपाल का एक्सपीरियंस
अर्जुन रामपाल, बिलियनेयर में एक कॉर्पोरेट बड़े आदमी के किरदार में नजर आएंगे. एक प्रेस नोट में इसपर बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं इस रोल को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं. ऐसा किरदार हर दिन नहीं मिलता और जब यह आता है, तो आप इसे दोनों हाथों, पैरों और जो भी आपके पास है, उससे पकड़ लेते हैं.”
अर्जुन ने मेकर्स के साथ करने को लेकर कहा, “हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल के साथ काम करना एक सपना सच होने जैसा है. अमेजन एमएक्स प्लेयर की टीम के साथ काम करना और भी खास एक्सपीरियंस है. तैयारी शुरू हो चुकी है, मैं किरदार को अच्छे से समझने और इसमें डूबने वाला हूं. यह सफर बहुत ही खास और फायदेमंद होने वाला है. मैं इंतजार नहीं कर सकता कि दर्शक इसे देखें.”
शूटिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
इस वेब सीरीज की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और इसे सीधे MX Player पर स्ट्रीम किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: The Traitors India Season 2 से नेहा धूपिया ने किया किनारा, इंस्टाग्राम स्टोरी में बताई वजह
