Bhojpuri Song: शादी-ब्याह की खुशियों में रंग भर रहा शिल्पी राज का नया भोजपुरी वेडिंग सॉन्ग ‘दूल्हे राजा’, देखें वीडियो

Bhojpuri Song: शिल्पी राज का लगन स्पेशल भोजपुरी वेडिंग सॉन्ग ‘दूल्हे राजा’ शादी-ब्याह के माहौल में खूब रंग जमा रहा है. देसी बीट्स, शानदार केमिस्ट्री और प्यारे बोल इस गाने को खास बनाते हैं.

By Shreya Sharma | January 31, 2026 11:19 AM

Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर शादी-ब्याह का रंग बिखेरता नया गाना सामने आया है. मशहूर सिंगर शिल्पी राज का लगन स्पेशल भोजपुरी वेडिंग सॉन्ग ‘दूल्हे राजा’ इन दिनों धीरे-धीरे दर्शकों के बीच वायरल हो रहा है. यह गाना खास तौर पर शादी के लिए तैयार किया गया है, जिसमें रस्मों, खुशियों और देसी अंदाज की झलक साफ देखने को मिलती है. ‘दूल्हे राजा’ गाने में शिल्पी राज के साथ संगम प्रेम राजा ने भी अपनी आवाज दी है. दोनों की जुगलबंदी गाने को और भी मजेदार बना देती है. शिल्पी राज की आवाज में जहां हमेशा की तरह मिठास और ऊर्जा है, वहीं संगम प्रेम राजा का साथ गाने को एक नया रंग देता है. 

गाने में दिखा दुल्हन-दूल्हे की नोंक-झोंक

इस गाने में अपडेटेड बिहारन और अजय अज्जू अभिनय करते नजर आ रहे हैं . दोनों की केमिस्ट्री और एक्सप्रेशंस गाने की कहानी को शानदार बनाते हैं. दुल्हन-दूल्हे की नोंक-झोंक, परिवार की खुशी और शादी की मस्ती को स्क्रीन पर खूबसूरती से दिखाया गया है, जिससे गाना देखने में भी मजेदार लगता है. यह गाना चंदा यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और खबर लिखे जाने तक इसे करीब 1.5 हजार व्यूज मिल चुके हैं.

गाने की टीम

‘दूल्हे राजा’ के बोल डी. एस. धीरत ने लिखे हैं, जो काफी आसान और चटपटे अंदाज में हैं. गाने का संगीत गोलू सिंह ने तैयार किया है, जिसमें देसी बीट्स का शानदार मेल सुनने को मिलता है. म्यूजिक सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं और शादी के डांस फ्लोर की तस्वीर आंखों के सामने आ जाती है. गाने की मिक्सिंग और मास्टरिंग बी. जी. स्टूडियो में की गई है, जिससे साउंड काफी साफ और दमदार सुनाई देता है. वहीं डांस को और आकर्षक बनाने का काम कोरियोग्राफर विक्रम राजपूत ने किया है, जिन्हें शादी या हल्दी-मेहंदी फंक्शन में आसानी से किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: 37 मिलियन व्यूज पार, रील्स की दुनिया में छाया खेसारी लाल यादव का ‘प्यार के अमृत पीके’, डांस स्टेप्स ने मचाया बवाल

ये भी पढ़ें: Neelkamal Singh-Sunny Leone New Song: नीलकमल सिंह का ‘चेहरा तेरा’ बना इंटरनेट सेंसेशन, सनी लियोनी संग केमिस्ट्री ने बढ़ाया तापमान

ये भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav New Holi Song: खेसारी लाल यादव के ‘होली परल बा 4 के’ में दिखा जबरदस्त रंगीन तड़का, शिवानी गुप्ता ने बिखेरा जलवा