रानी चटर्जी ने शेयर की रोमांटिक फोटो, फैंस बोले- क्या मिल गया लाइफ पार्टनर?

Rani Chatterjee: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में उनके साथ एक शख्स भी नजर आया है. रानी इन तस्वीरों में खुश और रोमांटिक लग रही हैं.

By Anushka Singh | March 31, 2026 4:48 PM

Rani Chatterjee: भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में उनके साथ एक शख्स भी दिखा. फैंस सोच रहे हैं कि क्या रानी को अब उनका लाइफ पार्टनर मिल गया है. रानी ने खुद कई बार कहा है कि वह शादी करना चाहती हैं और उनका कोई सही साथी अभी तक नहीं मिला है.

रानी के साथ फोटो में कौन है ?

रानी चटर्जी ने हाल ही में अपनी कुछ नई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन फोटो में उनके साथ एक शख्स भी नजर आया है हालांकि यह एक AI जेनरेटेड फोटो है. रानी इन तस्वीरों में खुश और रोमांटिक दिख रही हैं. फैंस को यह देखकर बहुत मजा आ रहा है और उनकी पोस्ट पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं. फोटो के बैकग्राउंड में रानी ने एक गाना भी लगाया मिल गया… हमको साथी मिल गया. इससे फैंस को लग रहा है कि शायद रानी को अब उनका लाइफ पार्टनर मिल गया है हालांकि रानी ने कैप्शन में साफ लिखा है कि असल जिंदगी में ना सही एनिमेशन लाइफ में तो हीरो मिल गया है. फिर आगे लिखी हैं कि एनिमेशन लाइफ में भी मैं कितनी क्यूट हूं फिर भी, फैंस मान रहे हैं कि रानी ने फोटो के जरिए थोड़ा हिंट दिया है और उस शख्स को छुपाया है.

यहां देखें पोस्ट

रानी की जिंदगी और शादी की इच्छा

रानी 36 साल की हैं और कई बार कह चुकी हैं कि वह शादी करना चाहती हैं और उनका सही साथी अभी तक नहीं मिला. उन्होंने कहा है कि जब भी वह किसी को डेट करती हैं, चीजें आगे नहीं बढ़ती और ब्रेकअप हो जाता है, इसलिए फैंस उन्हें सपनों का साथी पाने की उम्मीद दे रहे हैं.

एक्ट्रेस का असली नाम और पहचान

रानी का असली नाम साहिबा शेख है और इंडस्ट्री में उन्हें स्टेज नेम रानी चटर्जी से जाना जाता है. अब फैंस इंतजार कर रहे हैं कि रानी के सपनों का साथी कौन होगा और वह कब अपनी खुशी पा पाएंगी.

यह भी पढ़ें: गाना ‘का मुंह देखइबू हमरा माई के’ हुआ रिलीज, पत्नी शिवानी से खफा दिखे रौशन