गाना ‘नथिया कलकतिया’ रिलीज, चंदन की एक्ट्रेस संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Nathiya Kalkatiya New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर चंदन चंचल का नया गाना 'नथिया कलकतिया' रिलीज हो गया है. इस गाने के वीडियो में चंदन चंचल और उनकी को-एक्ट्रेस की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

By Anushka Singh | May 10, 2026 2:26 PM

Nathiya Kalkatiya New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक जगत के गायक चंदन चंचल एक बार फिर अपने नए गाने ‘नथिया कलकतिया’ के साथ वापस आ गए हैं. इस गाने को राहुल रॉय ने लिखा है और कान्हा सिंह ने इसका बेहतरीन संगीत तैयार किया है. रिलीज होने के बाद से ही यह गाना म्यूजिक चार्ट्स पर छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर रील बना रहे हैं.

एक्ट्रेस की अदाओं पर फिदा हुए चंदन चंचल

गाने के वीडियो में एक्टर और सिंगर चंदन चंचल अपनी ऑन-स्क्रीन पार्टनर की खूबसूरती की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं. वहीं, एक्ट्रेस भी अपनी कातिलाना अदाओं से चंदन को लट्टू बना रही हैं. वीडियो में दोनों की जुगलबंदी देखते ही बन रही है. चंदन चंचल का देसी अंदाज और एक्ट्रेस के साथ उनकी नोकझोंक गाने को और भी मजेदार बना रही है.

ब्लैक और व्हाइट ड्रेस में दिखा एक्ट्रेस का जलवा

गाने में एक्ट्रेस के लुक्स की काफी चर्चा हो रही है. वीडियो में वे कभी स्टाइलिश ब्लैक ड्रेस में कहर ढाती नजर आती हैं, तो कभी व्हाइट ड्रेस में अपनी सादगी से दिल जीत लेती हैं. दोनों ही लुक्स में वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस के डांस स्टेप्स और चेहरे के एक्सप्रेशन चं केमिस्ट्री को और भी शानदार बना रहे हैं.

गाने का वीडियो

दर्शकों को पसंद आ रहा है नया अंदाज

चंदन चंचल हमेशा अपने गानों में कुछ नयापन लेकर आते हैं और ‘नथिया कलकतिया’ भी उसी का हिस्सा है. गाने का म्यूजिक काफी तेज और थिरकाने वाला है, जो किसी भी पार्टी की जान बन सकता है. यूट्यूब पर फैंस इस गाने के कमेंट सेक्शन में चंदन चंचल और एक्ट्रेस की जोड़ी की खूब सराहना कर रहे हैं. यह गाना जल्द ही एक बड़ा हिट साबित होने वाला है.

यह भी पढ़ें: आइटम सॉन्ग ‘चुम्मा के दीवाने’ में दिखा क्वीन शालिनी का जलवा, देखें वीडियो