नया गाना ‘दिल देवरे पर’ रिलीज, साड़ी और गजरे में सपना चौहान के लुक ने बनाया दीवाना

Dil Devare Par New Song: भोजपुरी सिंगर सृष्टि भारती का नया गाना 'दिल देवरे पर' रिलीज हो गया है. इस गाने के वीडियो में सपना चौहान और साहिल झा की जोड़ी नजर आ रही है.

By Anushka Singh | May 27, 2026 2:26 PM

Dil Devare Par New Song: भोजपुरी संगीत दुनिया सिंगर सृष्टि भारती का नया गाना ‘दिल देवरे पर’ रिलीज हो चुका है. इस गाने को भोजपुरी म्यूजिक हब के बैनर तले रिलीज किया गया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इस ट्रैक को सृष्टि भारती ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है, जिसका बेहतरीन संगीत मास्टर प्रिंस ने तैयार किया है और इसके प्यारे बोल कृष्णा कैचा ने लिखे हैं. वहीं गाने के वीडियो में भोजपुरी इंडस्ट्री के हैंडसम एक्टर साहिल झा और खूबसूरत एक्ट्रेस सपना चौहान की जोड़ी नजर आ रही है.

सपना चौहान का दिखा दिलकश अंदाज

इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस सपना चौहान का लुक बेहद कमाल का लग रहा है. पूरे वीडियो में वह सज-धज कर नजर आ रही हैं. उन्होंने बहुत ही खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है और अपने बालों में गजरा लगाया हुआ है. उनका यह पूरी तरह से सज-धज कर तैयार हुआ देसी लुक दर्शकों को बेहद आकर्षित कर रहा है.

गाने का वीडियो देखें और सुनें

अपने देवर पर आया सपना चौहान का दिल

गाने की कहानी और वीडियो का कॉन्सेप्ट भाभी और देवर के प्यारे से रिश्ते पर आधारित है. वीडियो के सीन में सपना चौहान कहती हुई कि जब से उनके देवर ने उन्हें प्यार से एक फूल दिया है, तब से वह अपना दिल पूरी तरह से अपने देवर पर न्योछावर कर बैठी हैं. वीडियो में साहिल झा और सपना चौहान के बीच की नोक-झोंक और कोरियोग्राफी बहुत ही मजेदार है, जिसे लक्की विश्वकर्मा ने खुद कोरियोग्राफ किया है. एडिटर रवीश के शानदार काम की बदौलत यह वीडियो यूट्यूब पर तेजी से देखा जा रहा है.

फैंस के रिएक्शन

नया गाना 'दिल देवरे पर' रिलीज, साड़ी और गजरे में सपना चौहान के लुक ने बनाया दीवाना 3

इस गाने को रिलीज होते ही फैंस ने अपना भर- भर के रिएक्शन देना शुरु कर दिया है. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, सुपर-डुपर हिट सॉन्ग. दूसरे यूजर ने दिल वाली इमोजी देकर अपना प्यार जताया.

यह भी पढ़ें: श्वेता महारा की कातिलाना अदाओं पर फिदा हुए पवन सिंह, रिलीज होते ही वायरल हुआ ‘छोड़ दीं ना’ गाना