[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment VIDEO: आखिर शादी को लेकर बोले मनवीर,” मैंने 2014 में शादी की थी, लेकिन…”

VIDEO: आखिर शादी को लेकर बोले मनवीर,” मैंने 2014 में शादी की थी, लेकिन…”

0
VIDEO: आखिर शादी को लेकर बोले मनवीर,” मैंने 2014 में शादी की थी, लेकिन…”

नोएडा: ‘बिग बॉस’ में अपनी शादी की बात छुपाने को लेकर कडी प्रतिक्रिया का सामना कर रहे मनवीर गुर्जर का अब कहना है कि उन्होंने परिवार के दवाब और भावनात्मक ब्लैकमेलिंग की वजह से शादी की थी लेकिन विवाह के सिर्फ पांच महीने बाद ही वे अलग हो गए थे.

मनवीर ने अपनी शादी की स्थिति इंस्टाग्राम पर स्पष्ट की और कहा कि अपनी शादी की बात छुपाने के पीछे उनका कोई एजेंडा नहीं था. उन्होंने कहा, ‘मैंने 2014 में शादी की थी चार पांच महीने तक हमारे अच्छे संबंध रहे. इसके बाद वह मुझे छोड़कर वापस चली गई.

उन्होंने एक वीडियो में कहा, ‘मेरे शादीशुदा होने या नहीं होने का ‘बिग बॉस’ में मेरे आने का कोई संबंध नहीं है. लोग सोचते हैं कि कार्यक्रम में आने के लिए मैंने मेरे शादीशुदा होने की बात नहीं बताई लेकिन यह सच नहीं है.

https://www.instagram.com/p/BQCzcurjFfV/

मनवीर सलमान खान की मेजबानी वाले कार्यक्रम के 10वें संस्करण में आम लोगों में से था. उसने कहा कि उसने शादीशुदा व्यक्ति के तौर पर महसूस नहीं किया और इसलिए उसने कभी इसका जिक्र भी नहीं किया.

उन्होंने कहा, ‘जब मैं ‘बिग बॉस’ के घर में जाने की कोशिश कर रहा था तो मुझे महसूस नहीं हुआ कि यह कार्यक्रम के लिए जरुरी है क्योंकि मैंने महसूस नहीं किया कि मैं शादीशुदा था. आप लोगों ने मुझे कार्यक्रम में देखा. मैं वो था जो मैं असल जिंदगी में हूं. मैंने कभी कोई माइंड गेम नहीं खेला या किसी से ईर्ष्या नहीं की.’

मनवीर ने बानी जज और लोपामुद्रा राउत जैसी हस्तियों को लोकप्रिय रियलिटी कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले में शिकस्त दी है. मनवीर को खिताब के साथ ही 40 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है और उनके पिता ने इस राशि के 50 प्रतिशत हिस्से को कार्यक्रम के मेजबान सलमान खान के ‘बीइंग ह्यूमन’ में दान करने का वचन दिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel