[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment सच्चा पुरुष घर के कामों में पत्नी का हाथ बंटाता है: शर्मिला टैगोर

सच्चा पुरुष घर के कामों में पत्नी का हाथ बंटाता है: शर्मिला टैगोर

0
सच्चा पुरुष घर के कामों में पत्नी का हाथ बंटाता है: शर्मिला टैगोर

हैदराबाद: प्रख्यात अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का मानना है कि सच्चा पुरुष वह है जो घर के कामों में पत्नी का हाथ बंटाता है और उसके इस कदम से पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं व घर में शांति और खुशहाली आती है.यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करने आईं टैगोर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हर किसी के मन में यह बात होती है कि घर के काम का बोझ साझा किया जाय.. चाहे वह घर पर कपडे धोना हो या घरेलू कामकाज में मदद हो.’ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ अब हम सभी कामकाजी महिलाएं हैं. चीजें अब बदल रही हैं और अब हम तैयार हैं और चाहती हैं कि पुरुष आगे आएं तथा काम में हाथ बंटाएं.

इससे आपका कद नहीं घटने जा रहा। जब सैफ (अली खान, उनके बेटे) पिता बने तो मैंने उन्हें काम में हाथ बंटाते देखा.’ शर्मिला ने कहा, ‘‘ एक सच्चा पुरुष बनने के लिए मैं समझती हूं कि आपको एक दूसरे के प्रति सहयोग का नजरिया अपनाना होता है और एक सच्ची महिला बनने के लिए आपको अपने जीवनसाथी का हाथ बंटाना होता है.’ शर्मिला की बेटी और अभिनेत्री सोहा अली खान ने कहा कि पुरुष निश्चित तौर पर घरेलू कामकाज कर सकते हैं.
‘‘ यदि मैं यह कर सकती हूं तो पुरुष भी निश्चित तौर पर यह कर सकते हैं. घर में समानता के बारे में बात करना और पुरषों को घरेलू काम में शामिल करना अब जरुरी हो गया है क्योंकि महिलाओं को नौकरी से घर आने के बाद घर का काम करना होता है’ सोहा अली ने कहा, ‘‘ मैंने अपने परिवार में यह होते देखा है. अम्मा (शर्मिला) एक कामकाजी महिला थी और मैंने अपने पिता को घर के काम में हाथ बंटाते देखा है. कपडा धोने का जिम्मा मेरे पिता पर था.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel