[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bigg Boss 9: घर से बेघर होंगे दो सदस्‍य! होगा जमकर हंगामा

Bigg Boss 9: घर से बेघर होंगे दो सदस्‍य! होगा जमकर हंगामा

0
Bigg Boss 9: घर से बेघर होंगे दो सदस्‍य! होगा जमकर हंगामा

‘बिग बॉस 9’ का घर हंगामेदार रहा. प्रिंस नये कैप्‍टन चुने गये है. बिग बॉस ने कैप्‍टन प्रिंस से कहा कि वो तीन ऐसे सदस्‍यों के नाम लें जिन्‍होंने घर में अबतक सबसे ज्‍यादा नियमों का उल्‍लघंन किया है. प्रिंस ने मंदना, रोशेल और युविका का नाम लिया. तीनों को बिग बॉस के आदेशानुसार डबल-ट्रबल के अलग-अलग बूथों में हेडफोन लगाकर अपना फैसला तय करते हुए बटन दबाने को कहा था.

बिग बॉस ने तीनों को विकल्‍प दिया और कहा कि तीनों के फैसले लेने के आधार पर भविष्‍य की कार्यशैली निर्धारित की जानी थी. विकल्‍प ये थे :

1. अगर तीनों में से कोई एक बटन दबायेगा तो बाकी दोनों बूथ में खड़े सदस्‍यों को घर के सारे काम करने होंगे.

2. अगर कोई दो बटन दबाते हैं तो तीसरे को घर के सारे काम करने होंगे.

3. वहीं अगर तीनों में से कोई भी बटन नहीं दबाते हैं तो उन्‍हें घर के दो सदस्‍यों को नामित करने होंगे जो घर के सारे काम करेंगे.

वहीं रोशेल ने बटन दबाया जिस कारण घर के सारे काम मंदना और युविका को करने को आदेश बिग बॉस ने दिया. रोशेल के इस फैसले को मंदाना ने उनका निजी स्‍वार्थ बताया और कहा कि वो मतलबी है इसलिये उन्‍होंने ऐसा किया. वहीं रोशेल ने समझाया कि उनका ऐसा कोई मतलब नहीं था.

Undefined
Bigg boss 9: घर से बेघर होंगे दो सदस्‍य! होगा जमकर हंगामा 4

रोशेल की आंखों में आये आंसू

मंदना की बातों को सुनकर रोशेल घर के खाली स्‍थान में बैठी रोती नजर आई. थोड़ी देर बाद उनके बॉयफ्रेंड ने वहां आकर रोशेल को समझाने की कोशिश की. उन्होंने समझाया कि उन्‍होंने जो भी किया वो सही था और घरवाले भी उनका सपोर्ट कर रहे हैं. रोशेल ने कहा था कि जब मंदना की तबीयत खराब थी तो उनके पास कोई नहीं था तो मैंने उनका साथ दिया. वो इस घर में किसी की नहीं हैं.

Undefined
Bigg boss 9: घर से बेघर होंगे दो सदस्‍य! होगा जमकर हंगामा 5

अच्‍छा, बुरा और अगली (ugly) टास्‍क

शाम होते-होते ‘बिग बॉस’ ने घरवालों को टास्‍क दिया जिसके अंतर्गत रिमी को घर के सदस्‍यों के बारे में एक अच्‍छी बात बतानी थी. मंदना को घरवालों की एक-एक बुराई के बारे में बताना था और अमन को उनकी एक कड़वी सच्‍चाई के बारे में बताना था. इस टास्‍क के दौरान भी मंदना और रोशेल की बहस हुई.

क्‍या होगा आज ?

आज वीकेंड है यानि आज घरवालों से मिलने सलमान खान आयेंगे और घरवालो से पूरे हफ्ते का ब्‍यौरा लेंगे. खास बात यह है कि आज घर से दो लोग बाहर होंगे. इससे पहले वीकेंड के दौरान एक ही सदस्‍य घर से बेघर होता है लेकिन इस वीकेंड में घर से दो लोग बाहर होंगे. वहीं घर में प्रिंस और मंदना के बीच जमकर बहस होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel