मुंबई : वरिष्ठ अदाकारा अंजू महेंद्रू जल्द ही धारावाहिक ‘ये हैं मोहब्बतें’ में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाती नजर आएंगी. 69 वर्षीय अंजू ने धारावाहिक के लिए शूटिंग शुरु कर दी है और जल्द ही वह शो में दिखाई देंगी.
अंजू ने एक बयान में कहा,’ आजकल इस उम्र में महत्वपूर्ण किरदार मिलना वाकई सौभाग्य है, खैर मुझे यह मिला है. मैं रुही और इशिता के किरदार को पास लाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाउंगी. शो में मेरा एक एनजीओ है और इसकी शूटिंग शुरु हो चुकी है. बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ दुबारा काम करना अच्छा है.’
महेंद्रू आखिरी बार ‘दो दिल बंधे एक डोरी से’ में दिखाई दी थीं. इसके अलावा वो कई फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुकी है. दर्शकों ने उनके काम को सराहा भी है. उन्होंने फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ में एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी जिसे दर्शकों ने सराहा था.
