नयी दिल्ली : प्लेब्वॉय पत्रिका ने मॉडल शर्लिन चोपड़ा का न्यूड फोटो जारी किया है. यह फोटो शूट उन्होंने दो साल पहले करवाया था. इसके साथ ही वह भारत की ऐसी पहली मॉडल बन गईं हैं जिसका न्यूड फोटो प्लेब्वॉय में छापा गया है. शर्लिन कामसूत्र 3डी से चर्चा में आयीं थीं.
प्लेब्वॉय पर फोटो जारी होने के बाद चोपड़ा ने एक वेबसाइट से कहा कि वह बहुत खुश हैं कि दो साल के इंतजार के बाद भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनका फोटो सार्वजनिक हुआ है. शर्लिन ने कहा, ‘इस काम के लिए इससे बढ़िया कोई और वक्त नहीं हो सकता था.
प्लेब्वॉय के लिए फोटो शूट आजादी का अनुभव करने वाला सबसे बढ़िया पल था.’शर्लिन चोपड़ा अपने को चर्चे में रखने के लिए हमेशा इस तरह का कार्य करतीं रहतीं हैं. वे अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये अपने फैंस तक अपनी फोटो पहुंचातीं हैं.
