[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment कमल हासन की फिल्‍म के सेट पर भयान‍क हादसा, असिस्‍टेंट डायरेक्‍टर समेत 3 की मौत

कमल हासन की फिल्‍म के सेट पर भयान‍क हादसा, असिस्‍टेंट डायरेक्‍टर समेत 3 की मौत

0
कमल हासन की फिल्‍म के सेट पर भयान‍क हादसा, असिस्‍टेंट डायरेक्‍टर समेत 3 की मौत

साउथ सुपरस्‍टार कमल हासन की फिल्‍म के सेट पर बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है. वहीं 10 लोग घायल हो गये हैं. यह हादसा कमल हासन की आनेवाली फिल्‍म ‘इंडियन 2’ के सेट पर हुआ है. बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब फिल्‍म के सेट पर निर्माण कार्य चल रहा था और अचानक क्रेन गिर गई.

इस हादस के बारे में खुद कमल हासन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है. कमल हासन ने लिखा,’ मैं आज तक कई हादसे देखे हैं लेकिन आज जो हादसा हुआ वह सबसे खतरनाक था. मैंने अपने तीन सहयोगियों को खो दिया. उनके परिवार का संकट मेरे दर्द से कई गुना ज्‍यादा है. इस हादसे के लिए मैं अपना दुख और संवेदना प्रकट करता हूं.’

उन्‍होंने एक और ट्वीट में लिखा,’ मैंने अस्पताल में दुर्घटना के बाद घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की है. प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की जा चुकी और उचित उपचार कार्य किए जा रहे हैं. आज रात इस उम्मीद के साथ कि वे जल्द ठीक हो जाएंगे.’

बता दें कि इंडियन 2 के सेट पर यह हादसा बुधवार देर रात हुआ. इस हादसे में तीन लोगों मधु (डायरेक्टर शंकर के पर्सनल डायरेक्टर), कृष्णा (असिस्टेंट डायरेक्टर) और एक स्टाफ चंद्रन की मौत हो गई है. घायलों को नजदी‍की अस्‍पताल में इलाज चल रहा है. जैसे ही कमल हासन को इस हादसे के बारे में पता चला, वह तुरंत सेट पर पहुंचे और मदद की.

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, यह भयानक हादसा उस समय हुआ जब एक क्रू सदस्‍य क्रेन के ऊपर लाइट सेट कर रहा था. बताया जा रहा है कि इंडियन 2 के डायरेक्‍टर शंकर भी क्रेन के काफी नजदीक खड़े थे, लेकिन वह पूरी तरह सुरक्षित हैं.

बता दें कि इस फिल्‍म का पोस्‍टर कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया था. फिल्‍म के पोस्‍टर में कमल हासन एक बुजुर्ग के किरदार में नजर आये थे. यह फिल्‍म कमल हासन की साल 1996 में रिलीज हुई फिल्‍म इंडियन की सीक्‍वल है. फिल्‍म में सिद्धार्थ, काजल अग्रवाल रकुल प्रीत सिंह और विद्युत जामवाल भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel