[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment सेक्स रैकेट: कास्टिंग निर्देशक गिरफ्तार, पकड़े जाने के बाद किये कई खुलासे

सेक्स रैकेट: कास्टिंग निर्देशक गिरफ्तार, पकड़े जाने के बाद किये कई खुलासे

0
सेक्स रैकेट: कास्टिंग निर्देशक गिरफ्तार, पकड़े जाने के बाद किये कई खुलासे

मुंबई : मुंबई पुलिस ने सेक्स रैकट से कथित तौर पर जुड़े बॉलीवुड के एक कास्टिंग निर्देशक नवील प्रेमलाल आर्य को उपनगरीय वर्सोवा से गिरफ्तार कर एक मेकअप कलाकार और जूनियर कलाकार को बचाया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

एक अधिकारी ने बताया कि एक पुख्ता सूचना पर सामाजिक सेवा शाखा ने मंगलवार को 32 वर्षीय नवील प्रेमलाल आर्य को गिरफ्तार किया. वह दो पीड़ितों का 60-60 हजार रुपये में सौदा कर रहा था.

आरोपी से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि पिछले कुछ महीनों से यह रैकट चल रहा था और कई मॉडल व बॉलीवुड के कलाकार इसमें शामिल हैं. सामाजिक सेवा शाखा के वरिष्ठ निरीक्षक संदेश येओले ने बताया कि बचाई गई दोनों महिलाएं पश्चिम बंगाल की हैं.

इंस्‍पेक्‍टर ने बताया कि, नवील के पास एक पुलिसकर्मी को नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया. वह फिल्‍मों में काम करनेवाली एक मॉडल और एक आर्टिस्‍ट को भेजने को तैयार हो गया. इसके बदले उसने 60 हजार रुपये मांगे और पहले एक होटल बुक करने को कहा. जैसे ही आरोपी नवील लड़कियों को लेकर पहुंचा और उसकी पहचान हुई, पुलिस ने उसे धर दबोचा.

वे दिल्ली में इस रैकेट से जुड़े दलाल अश्विन कुमार के संपर्क में थी जिसने उन्हें मुंबई भेजा था. उन्होंने बताया कि इस मामले में आर्य के दो और सहयोगी वांछित हैं. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel