[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment BB 13: ”बालिका वधू” एक्‍ट्रेस ने सिद्धार्थ शुक्‍ला पर लगाये थे ये गंभीर आरोप, अब दी सफाई

BB 13: ”बालिका वधू” एक्‍ट्रेस ने सिद्धार्थ शुक्‍ला पर लगाये थे ये गंभीर आरोप, अब दी सफाई

0
BB 13: ”बालिका वधू” एक्‍ट्रेस ने सिद्धार्थ शुक्‍ला पर लगाये थे ये गंभीर आरोप, अब दी सफाई

‘बिग बॉस 13’ लगातार कंटेस्‍टेंट को सौंपे जाने वाले दिलचस्प टास्क और विवादास्पद झगड़ों की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है. इस बीच छोटे पर्दे के लोकप्रिय अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस सीजन 13 में सबसे लोकप्रिय प्रतियोगी बनकर उभरे हैं. उन्होंने व्यापक पैमाने पर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. सिद्धार्थ शुक्ला की लोकप्रियता का कारण उनका गुस्सा, उनकी लीडरशिप क्वालिटी और बेहतर रणनीति है. हालांकि शो में अक्सर सिद्धार्थ का नाम गलत कारणों से भी चर्चा में आ जाता है.

पिछले दिनों ‘बालिका वधू’ की उनकी सह कलाकार शीतल खांडेल ने सिद्धार्थ पर शूटिंग के दौरान गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में शीतल ने सिद्धार्थ के बारे में ये खुलासा किया.

शीतल ने कहा कि, वो अक्सर सेट पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते थे और उन पर अश्लील टिप्पणियां किया करते थे. शीतल ने आरोप लगाया था कि सिद्धार्थ ने उनकी बॉडी शेमिंग करने से लेकर उन पर अपमानजनक टिप्पणी करने तक, सबकुछ किया है. शीतल ने कहा कि, हैरानी होती है कि सिद्धार्थ बिग बॉस-13 में खुद को एक महान इंसान बताने की कोशिश कर रहा है. हालांकि अब अभिनेत्री ने एक और बयान दिया है जिसमें उनके तेवर बदले हुए से नजर आ रहे हैं.

हिंदुस्‍तान टाइम्‍स में छपी खबर के मुताबिक शीतल ने कहा,’ मैंने अपने एक पत्रकार दोस्‍त के साथ निजी तौर पर अपना अनुभव शेयर किया था लेकिन मीडिया ने मेरे बयान को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया. कुछ लोगों ने तो इसे सेक्‍सुअल हैरसमेंट से जोड़ी दिया, लेकिन मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा था.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्‍टंट करार देते हुए कहा कि बिग बॉस में इंट्री पाने के लिए मैं ऐसा कर रही हूं, जबकि ऐसी बातें सिर्फ अफवाह है. मेरा बिग बॉस में जाने का कोई इरादा नहीं है.’

बता दें कि, शीतल ने सिद्धार्थ शुक्‍ला पर ऐसे समय में आरोप लगाया है जब वह बिग बॉस के घर का हिस्‍सा हैं. सिद्धार्थ का घर में अक्‍सर किसी ने किसी के साथ झगड़ा होता है. वहीं रश्मि देसाई के साथ उनकी नोंक-झोंक चलती रहती है तो कभी-कभी बहस का मोड़ ले लेती हैं. शो में कई लड़कियां उनके खिलाफ बदतमीजी का आरोप लगा चुकी हैं. ऐसे में शीतल के आरोपों के बाद सिद्धार्थ के फैंस काफी नाराज हो गये थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel