[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment अनीस की अगली फिल्म में विकी कौशल होंगे मुख्य अभिनेता, पहली बार दिखेगा उरी फेम एक्टर का कॉमिक अवतार

अनीस की अगली फिल्म में विकी कौशल होंगे मुख्य अभिनेता, पहली बार दिखेगा उरी फेम एक्टर का कॉमिक अवतार

0
अनीस की अगली फिल्म में विकी कौशल होंगे मुख्य अभिनेता, पहली बार दिखेगा उरी फेम एक्टर का कॉमिक अवतार

मुंबई: पारिवारिक कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए पहचाने जाने वाले मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी ने अपनी नयी मल्टीस्टारर फिल्म पागलपंती का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जॉन अब्राहम, अरशद वारसी और अनिल कपूर जैसे सितारों से सजी फिल्म पागलपंती के ट्रेलर को लोगों ने काफी पंसद किया. इसी बीच अनीस बज्मी अपने अगले प्रोजेक्ट पर जुट गये हैं.

जल्द शुरू होगी भूल-भुलैया की शूटिंग

अनीस बज्मी अब जल्द ही सुपरहिट हॉरर कॉमेडी भुल भुलैया की दूसरी किस्त की शूटिंग शुरू कर देंगे जिसमें मुख्य भूमिका कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी निभा रहे हैं. इसी बीच खबरें आ रही हैं कि एकता कपूर अपने होम प्रोडक्शन बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले एक कॉमेडी फिल्म बनाने जा रही हैं जिसका निर्देशन अनीस बज्मी करेंगे. काफी समय पहले से इसकी बात चल रही थी.

बालाजी मोशन पिक्चर्स ने की घोषणा

सूत्रों ने बताया कि काफी समय पहले से एकता कपूर एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म बनाने के बारे में सोच रही थीं. इसका निर्माण व्यापक पैमाने पर किया जाएगा ऐसी जानकारी मिली है. एकता इस फिल्म में निर्देशक के तौर पर अनीस बज्मी को चाहती थीं और अब बज्मी ने इसके लिए हामी भी भर दी है. कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल के अंत में होगी.

विकी कौशल होंगे मुुख्य अभिनेता

फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि अनीस बज्मी ने एकता कपूर की इस अनाम फिल्म के लिए लीड एक्टर के तौर पर प्रतिभाशाली नवोदित अभिनेता विकी कौशल का नाम फाइनल कर लिया है. कहा जा रहा है कि विकी इस फिल्म के लिए अनीस की पहली पसंद थे. बाकी भूमिकाओं के लिए एक्टर्स की तलाश जारी है.

जानकारी के मुताबिक फिल्म की स्क्रिप्ट बिलकुल तैयार है और विकी ने भी फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी है. लगातार इंटेस और एक्शन भूमिकाएं निभाने के बाद विकी किसी कॉमिक रोल की तलाश में थे.

इन फिल्मों में भी नजर आएंगे विकी

जानकारी के मुताबिक ये पहली बार होगा जब एकता कपूर और विकी कौशल साथ काम करेंगे. विकी ने अपने अभिनय से अब तक काफी सराहना बटोरी है, देखना दिलचस्प होगा कि कॉमेडी फिल्मों में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है. बता दें कि, इसी बीच विकी कौशल क्रांतिकारी उधम सिंह की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे और फिर आजाद भारत के पहले सेनाध्यक्ष जनरल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में जुट जाएंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel