[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment RADHE On Eid 2020 : ईद पर ”राधे” बनकर लौटेंगे सलमान खान, ”दबंग” ने किया CONFIRM

RADHE On Eid 2020 : ईद पर ”राधे” बनकर लौटेंगे सलमान खान, ”दबंग” ने किया CONFIRM

0
RADHE On Eid 2020 : ईद पर ”राधे” बनकर लौटेंगे सलमान खान, ”दबंग” ने किया CONFIRM

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (salman khan) ने शुक्रवार को घोषणा की कि प्रभुदेवा निर्देशित उनकी फिल्म ‘राधे’ अगले साल ईद पर रिलीज होगी (Radhe On Eid 2020).

उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. इससे पहले अगली ईद पर संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित सलमान खान की फिल्म ‘इंशा अल्लाह’ रिलीज होनी थी, जो अब ठंडे बस्ते में चली गयी है.

इसके बाद से सलमान की ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म को लेकर अटकलें तेज हो गईं थीं. सलमान (53) फिलहाल ‘दबंग 3’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं.

अभिनेता ने ‘दबंग 3’ के साथ ‘राधे’ की एक झलक साझा करते हुए ट्वीट किया, आप ही ने पूछा था ‘दबंग 3’ के बाद क्या? क्या और कब? ये लो जवाब… ईद राधे की. इसमें सलमान ‘वांटेड’ के किरदार के अंदाज में नजर आते हैं. इसके साथ ‘राधे’ का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया है, जिस पर टैग लाइन लिखी गयी है – Your Most Wanted Bhai…

गौरतलब है कि 2008 में आयी ‘वांटेड’ में सलमान ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था. इस फिल्म के साथ प्रभु देवा ने हिंदी सिनेमा में बतौर डायरेक्टर एंट्री ली थी. ‘वांटेड’ 2008 में ईद के मौके पर ही आयी थी और काफी कामयाब रही थी. इसी फिल्म के बाद सलमान और ईद का नाता जुड़ा.

तब से लगातार सलमान ईद पर अपनी फिल्में लेकर आते रहे हैं और कामयाबी की नयी बुलंदी छूते रहे हैं. इस साल रिलीज हुई ‘भारत’ ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था.
बहरहाल, ‘राधे’ का निर्माण सलमान खान फिल्म के बैनर तले सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड कर रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel