[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment सलमान खान के 55 लाख का घर देने की खबरों पर रानू मंडल ने तोड़ी चुप्‍पी

सलमान खान के 55 लाख का घर देने की खबरों पर रानू मंडल ने तोड़ी चुप्‍पी

0
सलमान खान के 55 लाख का घर देने की खबरों पर रानू मंडल ने तोड़ी चुप्‍पी

रानू मंडल को लेकर पिछले दिनों खबरें थी कि उन्‍हें सलमान खान ने तोहफे में 55 लाख रुपये का घर दिया है और ‘दबंग 3’ में भी उन्‍हें काम करने का मौका दिया है. इस बारे में चर्चा में तो खूब हुई लेकिन इस बारे में न तो सलमान खान की तरफ से और न ही रानू मंडल की ओर से कुछ कहा गया. हाल ही में रानू मंडल ने इस बारे में चुप्‍पी तोड़ी और इन वायरल खबरों की सच्‍चाई सबके सामने लाई. एक वेबसाइट को इंटरव्‍यू में रानू मंडल ने सलमान खान के घर देनेवाली खबर पर बात की.

मुंबई मिरर को दिये एक इंटरव्‍यू में रानू ने कहा,’ जी नहीं, अगर वह मुझे घर देते तो सबके सामने पेश करते. कुछ तो बोलकर ऐलान करते न. जब तक ऐसा होता नहीं है इस बारे में कुछ भी नहीं सोचना चाहिये. ऐसा नहीं हुआ है तो हम कैसे क‍ह सकते हैं कि ऐसा हुआ है.’

दरअसल, पिछले दिनों ही सोशल मीडिया पर ऐसी खबर वायरल हुई थी कि सलमान खान ने रानू मंडल को एक आलीशान घर दिया है जिसकी कीमत 55 लाख रुपये है. हालांकि रानू मंडल का वीडियो शेयर करनेवाले अतींद्र ने ऐसी खबरों को नकार दिया था.

अतींद्र ने हिंदुस्‍तान टाइम्‍स से बात करते हुए कहा था,’ यह सब खबरें झूठी है. मुझे इस तरह की अफवाहों को लेकर कई फोन कॉल भी आ रहे हैं. न तो सलमान ने उन्‍हें घर दिया है और न ही कोई ऑफर आया है.’

इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दावा किया जा रहा था कि रानू मंडल का गाना सुनकर सलमान खान रो पड़े. हालांकि वीडियो को ध्‍यान से देखने पर पता चलता है कि इस वीडियो को एडिट किया गया है.

गौरतलब है कि रानू मंडल का पहला गाना ‘तेरी मेरी कहानी’ रिलीज हो गया है. यह गाना हिमेश रेशमिया की फिल्‍म ‘हैप्‍पी हार्डी एंड हीर’ का है. इस गाने को रानू ने हिमेश रेशमिया के साथ गाया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel