[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment एकता कपूर ने किया बेटे के नाम का खुलासा, 7 साल त‍क किया था इंतजार

एकता कपूर ने किया बेटे के नाम का खुलासा, 7 साल त‍क किया था इंतजार

0
एकता कपूर ने किया बेटे के नाम का खुलासा, 7 साल त‍क किया था इंतजार

मुंबई : फिल्म एवं धारावाहिक निर्माता एकता कपूर सरोगेसी के जरिए मां बन गई हैं. बच्चे का जन्म 27 जनवरी को हुआ और एकता ने अपने पिता जितेन्द्र के असली नाम पर बच्चे का नाम रवि रखा है. एकता ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘ईश्वर की कृपा से मुझे जीवन में बहुत कामयाबी मिली। हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं है जो मां बनने की खुशी से बड़ा हो. मैं यह बयां भी नहीं कर सकती कि मेरे बच्चे के जन्म ने मुझे कितनी खुशी दी है.’

‘टीवी क्वीन’ के रूप में मशहूर एकता ने कहा है कि वह पिछले सात साल से एक बच्चे के लिए प्रयास कर रही थीं. गौरतलब है कि एकता के भाई तुषार कपूर भी 2016 में सरोगेसी के जरिए पिता बने थे. उनके बेटे का नाम लक्ष्य है.

सरोगेसी के जरिये 2017 में पिता बने फिल्म निर्माता करण जौहर ने एकता कपूर को मां बनने पर बधाई दी है. फिल्म निर्माता हंसल मेहता और अश्विनी अय्यर तिवारी ने भी एकता कपूर को बधाई दी है. बता दें कि एकता कपूर को हमेशा से ही बच्‍चों से बेहद लगाव रहा है. कई मौकों पर एकता कपूर को तुषार कपूर के बेटे लक्ष्‍य के साथ देखा गया है. बताया जाता है कि एकता कपूर लक्ष्‍य के बेहद करीब हैं.

शादी के बारे में बात करते हुए एकता कपूर ने मीडिया से कहा था कि वह शादी नहीं करना चाहती हैं. लेकिन जब लक्ष्य का जन्म हुआ था उन्होंने भी मां बनने की इच्छा जरूर जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि वे जब जिम्मेदारी उठाने लायक हो जायेंगी तब मां बनना चाहेंगी.

‘टीवी क्‍वीन’ एकता कपूर की गिनती फिल्‍म इंडस्‍ट्री के टॉप प्रोड्यूसर्स में होती है. दो दशक से भी ज्‍यादा वक्‍त में कई टीवी शोज़ का निर्माण कर चुकी एकता कपूर ने कई बॉलीवुड फिल्‍में भी प्रोड्यूस की है. बता दें कि, जीतेंद्र और शोभा कपूर की बेटी एकता कपूर साल 1995 से इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं. 17 साल की उम्र से ही उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्‍होंने ‘हम पांच’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहानी घर घर की’, ‘पवित्र रिश्ता’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘नागिन’ जैसे टीवी शो का निर्माण किया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel