[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bigg Boss 12 : दीपिका की जीत से खुश अविका ने ”सिमर” का याद दिलाये ”वो” दिन…

Bigg Boss 12 : दीपिका की जीत से खुश अविका ने ”सिमर” का याद दिलाये ”वो” दिन…

0
Bigg Boss 12 : दीपिका की जीत से खुश अविका ने ”सिमर” का याद दिलाये ”वो” दिन…

‘बिग बॉस 12’ के फिनाले में सभी कंटेस्‍टेंट को मात देते हुए टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्‍कड़ ने बाजी मार ली है. उन्‍होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज श्रीसंत को पछाड़कर इस सीजन की ट्राफी अपने नाम की. दीपिका की जीत पर उनकी को-स्‍टार रहीं अविका काफी खुश हैं. बता दें कि कलर्स टीवी के सीरीयल ‘ससुराल सिमर का’ में दोनों बहनों के किरदार में नजर आ चुकी है. अविका ने सोशल मीडिया पर लिखा,’ मेरी सिमर दीदी जीत गईं. आप यह डिजर्व करती हैं. जब आपने बिग बॉस में पहला कदम रखा था उससे पहले की बात याद है ?’

उन्‍होंने आगे लिखा,’ आपने कहा था कि आप इसे जीतना चाहती हैं, लेकिन पता नहीं शोएब के बिना कैसे होगा और आप उन्‍हें बहुत मिस करेंगी. मैंने कहा था कि वो खुशी ने नाचेंगे जब आप ट्राफी लेकर घर आयेंगी (मुझे पता है ऐसा ही हुआ होगा, मेरी भविष्‍यवाणी सही हुई).’

अविका ने कहा कि वो दीपिका कक्‍कड़ के जीतने से प्राउड फील कर रही हैं. उन्‍होंने लिखा,’ मेरा आखिरी मैसेज यही था कि आप मुझे प्राउड फील करवाईयेगा. आई लव यू… आपने ऐसा ही किया.’ अभिनेत्री ने यह भी लिखा,’ मैं काफी प्राउड फील कर रही हूं और जिन्‍होंने आपको सपोर्ट किया वो लोग भी काफी खुश हैं.’

श्रीसंत के फैंस निराश

वहीं दूसरी तरफ दीपिका की जीत से श्रीसंत के फैंस काफी निराश हैं. उनका कहना है कि श्रीसंत की जीत होनी चाहिये थी. लेकिन श्रीसंत इस बात से बेहद खुश है कि दीपिका ने इस शो को जीता. बता दें कि दीपिका और श्रीसंत के बीच घर में अच्‍छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel